शादी-पार्टी में मचाएगा धमाल शिल्पी का गाना ‘तहरा परोजन में’, देखें काजल राय का जबरदस्त डांस

Shilpi Raj New Bhojpuri song: शिल्पी राज का नया गाना ‘तहरा परोजन में’ रिलीज हो चुका है. इस ट्रैक में शिल्पी के साथ भोजपुरी सिंगर सनी पांडेय अपनी सुर मिलाए हैं. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी आवाज का जादू चलाते नजर आ रही हैं. इस बीच उनका एक और नया गाना ‘तहरा परोजन में’ ने एंट्री मार ली है. इस गाने को शिल्पी के साथ सनी पांडेय ने गाया है. गाना रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है. यह गान शादी फंक्शन में बजाने के लिए एकदम परर्फेक्ट सॉन्ग है.

शादी-पार्टी के लिए परर्फेक्ट सॉन्ग

‘तहरा परोजन में’ एक फुल ऑन डीजे डांस गाना है, जिसे खासतौर पर शादी और पार्टी के माहौल को ध्यान में रखकर बनाया गया है. गाने की बीट्स इतनी जबरदस्त हैं कि सुनते ही पैर खुद-ब-खुद पैर थिरकने लगेंगे. यही वजह है कि यह गाना इस बार की शादी और बारात में डीजे पर खूब बजने वाला है. वहीं सिंगर शिल्पी राज और सनी पांडेय ने गाने में अपनी आवाज देकर गाने को शानदार बना दिया है. दोनों की आवाज में एक अलग ही एनर्जी है, जो गाने को और भी मजेदार बना देती है. शिल्पी राज की आवाज पहले से ही भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पसंद की जाती है, और इस गाने के रिलीज के बाद फैंस खूब सारा रिएक्शन दे रहे हैं.

काजल राय के ठुमके पर फीका पड़ा शामियाना

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस काजल राय का अंदाज शुरुआत से ही काफी मस्ती भरा और कॉन्फिडेंट नजर आता है. वह अपने ऑनस्क्रीन पार्टनर से कहती है कि आज के आयोजन में चार चांद लग जाएगा और फिर अपने ठुमकों का जादू दिखाने की बात करती है. आगे वह मजाकिया अंदाज में कहती है कि उनके ठुमकों के आगे सारा साज-सामान और शमियाना भी फीका पड़ जाएगा, क्योंकि उनके चाहने वाले बहुत हैं. इस दौरान उनके पार्टनर भी बातचीत में साथ देते हुए कहते हैं कि पूरी व्यवस्था शानदार रहेगी, यहां तक कि पार्टी का माहौल भी जबरदस्त होगा. इस पर एक्ट्रेस फिर चुटकी लेते हुए कहती है कि छप्पन व्यंजन भी फीके पड़ जाएंगे जब वह डांस करेंगी. पूरे वीडियो में ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस और अट्रेक्टिव लग रही हैं, और उनके एक्सप्रेशन और डांस मूव्स गाने को और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बना देते हैं.

वीडियो देखें यहां

फैंस के रिस्पॉन्स

गाने की टीम

गाने के बोल किशन कांत ने लिखे हैं, जो काफी आसान और बोलचाल की भाषा में हैं. वहीं म्यूजिक विकाश यादव ने दिया है, जो गाने को पूरी तरह से पार्टी मूड में ले आता है. गाने का वीडियो भी काफी कलरफुल और एंटरटेनिंग है, जिसे गोविंद प्रजापति ने डायरेक्ट किया है.

यह भी पढ़ें: गाना ‘मुआवेला’ में सृष्टि भारती की आवाज का चला जादू, वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >