Shilpi Raj New Bhojpuri Song: नए रोमांटिक ट्रैक ‘लल्ला लल्ला लोरी’ के साथ लौटे शिल्पी राज-अंकुश राजा, काली साड़ी में आस्था सिंह बिखेरेंगी ग्लैमर

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Lalla Lalla Lori: शिल्पी राज और अंकुश राजा का नया रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘लल्ला लल्ला लोरी’ 14 जनवरी को रिलीज हो रहा है. आस्था सिंह की खूबसूरत अदाओं और बेहतरीन डांस मूव्स के साथ एक हिट गाना बनेगा.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Lalla Lalla Lori: भोजपुरी संगीत की दुनिया में एक और धमाका होने जा रहा है. शिल्पी राज और अंकुश राजा की आवाज में नया रोमांटिक गाना “लल्ला लल्ला लोरी” 14 जनवरी को रिलीज हो रहा है. गाने का पोस्टर पहले ही सामने आ चुका है और वह फैंस के बीच जमकर छाया हुआ है. गाने की बढ़ती हुई हाइप से साफ है कि यह ट्रैक आने वाले दिनों में एक बड़ा हिट साबित होने वाला है. ऐसे में आइए गाने की टीम और खासियत डिटेल में बताते हैं.

यहां देखें गाने का पोस्टर-

पोस्टर की खासियत क्या है?

इस गाने में खूबसूरत एक्ट्रेस आस्था सिंह नजर आ रही हैं, जो अपनी ग्लैमरस अदाओं और शानदार डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं. गाने के पोस्टर में आस्था काली साड़ी में एक खूबसूरत बुके पकड़े हुए दिख रही हैं. जबकि उनके पीछे अंकुश राजा मुस्कुराते हुए उन्हें पकड़े हुए हैं. गाने की रोमांटिक फील को पोस्टर में पिंक बैकग्राउंड और उड़ती तितलियों से खूबसूरती से दर्शाया गया है.

कब रिलीज होगा “लल्ला लल्ला लोरी” गाना?

गाने का अनाउंसमेंट डेंजर म्यूजिक्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया गया, जहां बताया गया कि यह गाना 14 जनवरी को सुबह 06:30 बजे डेंजर म्यूजिक्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा. गाने के पोस्टर को देखकर फैंस का उत्साह काफी बढ़ चुका है और सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “पक्का वायरल होगा”. वहीं दूसरे ने कहा, “सुपरहिट है बॉस!” कई यूजर्स ने गाने की तारीफ करते हुए रेड हार्ट और फायर इमोजी भेजे हैं.

गाने की टीम

  • सिंगर: शिल्पी राज और अंकुश राजा
  • लिरिक्स: आशीष तिवारी
  • म्यूज़िक: अभिषेक तिवारी
  • वीडियो: नयन मौर्या
  • कोरियोग्राफ़र्स: गोल्डी जैस्वाल, सनी सोनकर

यह भी पढ़ें: Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: ‘दहाड़े हमार जिला बाघ जईसे’ में टुनटुन यादव की दहाड़ से कांपा एरिया, ब्लैक ड्रेस में रिया यादव ने चुराया दिल, वीडियो देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >