शिल्पी राज के ‘कोरा के सुतालका’ ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, काजल त्रिपाठी के अंदाज ने जीता दिल

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘कोरा के सुतालका’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. गाने के देसी बोल, म्यूजिक और रोमांटिक वीडियो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Kora Ke Sutalka: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित आवाज शिल्पी राज का नया गाना ‘कोरा के सुतालका’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से वायरल होने लगा है. इस गाने को एसआरके म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है. वीडियो में काजल त्रिपाठी का ग्लैमरस अंदाज और अवनीश आर्या के साथ उनकी केमिस्ट्री लोगों का ध्यान खींच रही है. रिलीज के कुछ ही समय में गाने को 5 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसका आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.

काजल त्रिपाठी के लुक्स ने खींचा ध्यान

वीडियो में काजल त्रिपाठी अलग-अलग रंग की साड़ियों में दिखाई दे रही हैं. कभी वह पिंक साड़ी में नजर आती हैं तो कभी येलो साड़ी में उनका खूबसूरत अंदाज देखने को मिलता है. उनके एक्सप्रेशन और डांस मूव्स गाने को और भी खास बना रहे हैं. वहीं अवनीश आर्या भी अपने अंदाज से गाने में एनर्जी जोड़ते दिखाई दे रहे हैं. दोनों की जोड़ी वीडियो में काफी फ्रेश और एंटरटेनिंग लग रही है. गाने के बोल अजय बच्चन ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक विक्की वॉक्स ने तैयार किया है. टीम में और कौन-कौन शामिल है इसके बारे में आपको बताते हैं-

  • कोरियोग्राफर: कानू मुखर्जी, विष्णु कुमार
  • डीआई: हमिंग बर्ड वीएफएक्स
  • डीओपी: संतोष यादव, नवीन वर्मा
  • कैमरा : विवेक यादव
  • संगीत चालू: एसआरके संगीत

‘कोरा के सुतालका’ गाने का वीडियो देखा क्या?

ये गाना सुना क्या आपने?

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कमाल के सिंगर है, जो अपनी जबरदस्त आवाज से दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं. ज्यादातर पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, शिल्पी राज, रितेश पांडे, गोल्डी यादव, अंकुश यादव और समर सिंह के गाने रिलीज होते हैं. इसी बीच शिल्पी राज का नया गाना कमर पतरे कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था. इस गाने को शिल्पी के साथ दीपक तिवारी और शिल्पी ने गाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >