शिल्पी राज का नया गाना ‘काठी से लाठी’ हुआ वायरल, रानी-विकास की जोड़ी बनी हिट

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Kathi Se Lathi: शिल्पी राज का नया गाना ‘काठी से लाठी’ सोशल मीडिया पर छा गया है. रानी और विकास की जोड़ी, उनके डांस मूव्स और ग्लैमरस लुक ने वीडियो को और आकर्षक बनाया है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Kathi Se Lathi: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘काठी से लाठी’ (Kathi Se Lathi) रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में रानी और विकास की जोड़ी नजर आ रही है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. गाने की बात करें तो ‘काठी से लाठी’ पूरी तरह देसी अंदाज और मस्ती से भरपूर है. शिल्पी राज की आवाज हमेशा की तरह दमदार और एनर्जेटिक है, जो गाने को और खास बना देती है.

शिल्पी राज के नये गाने का वीडियो

रानी का ग्लैमरस अंदाज

वीडियो में रानी का ग्लैमरस अंदाज और शानदार डांस मूव्स देखने को मिलते हैं. उनके एक्सप्रेशन गाने के साथ मैच हो रहे. वहीं विकास भी अपने स्टाइल और एनर्जी से गाने में जान डालते नजर आते हैं. दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर अच्छी लग रही है. इस गाने की एक और खास बात इसका म्यूजिक और बीट है, जो पूरी तरह डांस नंबर जैसा फील देता है.

जानें कलाकारों के बारे में

  • गाना: काठी से लाठी
  • गायिका: शिल्पी राज
  • गीत : आशुतोष तिवारी
  • संगीत: प्रियांशु सिंह
  • वीडियो साभार – वेलेन्स प्रोडक्शन
  • निर्देशक – पवन पाल
  • संपादक – भरत गुप्ता
  • कोरियोग्राफर-कुलदीप विशाखा
  • डी आई – रोहित सिंह
  • पब्लिसिटी डिजाइन:- सावन जीएफएक्स
  • डीओपी – सूरज सिंह कार्तिक
  • मेकअप – अमित सिंह टीम
  • हेयर -विकाश कुमार टीम
  • डांस ग्रुप – पीएस डांस ग्रुप
  • लाइट – गणपति लाइट
  • निर्माता: अशोक रे, नीरज रे
  • कंपनी/लेबल: पैम्मी रिकॉर्ड्स

शिल्पी राज का ये गाना सुना आपने?

16 मार्च को शिल्पी राज का ‘केकर सटल बा टिकुलिया’ गाना रिलीज हुआ था. गाने के वीडियो में शिल्पी राघवानी अपनी खूबसूरती और शानदार एक्सप्रेशन से दर्शकों का ध्यान खींचती नजर आती हैं. वीडियो में एक्ट्रेस लाल साड़ी और बालों में गजरा लगाए बेहद खूबसूरत दिखती हैं. इसी दौरान उनके पति बुलेट बाइक पर एंट्री करते हैं, लेकिन जैसे ही शिल्पी की नजर उनकी शर्ट पर लगी बिंदी पर पड़ती है, वह नाराज हो जाती हैं.जब पति उन्हें मनाने की कोशिश करते हुए पूछते हैं कि वह क्यों गुस्सा हैं और कहते हैं कि जो कहेंगी, वही लेकर आएंगे, तब एक्ट्रेस गुस्से में जवाब देती हैं-‘केकर सटल बा टिकुलिया?’.

यह भी पढ़ें खेसारी लाल- नीलम गिरी का ‘कमर डैमेज’ ने मचाया धमाल, एक्ट्रेस की अदाओं ने लगाया आग

यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला कल्लू का ‘सासु के बेटउआ’ रिलीज, साड़ी में ज्योतिका पासवान का ग्लैमरस अंदाज वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >