Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज और रोहित त्रिपाठी की आवाज में ‘कमर दाबे वाला मजदूर’ रिलीज, पारुल यादव के ग्लैमर ने बढ़ाया तापमान

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘कमर दाबे वाला मजदूर’ रिलीज हो गया है. गाने में रोहित त्रिपाठी बाबा की आवाज और पारुल यादव की अदाओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Kamar Dhabe Wala Majdoor: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘कमर दाबे वाला मजदूर’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में शिल्पी राज के साथ रोहित त्रिपाठी बाबा ने भी अपनी आवाज दी है, जिससे गाने का मजा और भी दोगुना हो गया है.

गाने के म्यूजिक वीडियो में रोहित त्रिपाठी और पारुल यादव की जोड़ी नजर आ रही है. पारुल यादव अपनी अदाओं और एक्सप्रेशंस से दर्शकों का दिल जीतती दिखाई दे रही हैं, वहीं रोहित का देसी अंदाज वीडियो को पूरी तरह एंटरटेनिंग बना देता है. आइए गाने की पूरी डिटेल्स बताते हैं.

पहले यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

रोहित त्रिपाठी बाबा की एनर्जी के साथ पारुल के ग्लैमर का लगा तड़का

गाने की कहानी बेहद मजेदार और देसी फ्लेवर से भरपूर है. वीडियो में रोहित कहते हैं कि उनकी नौकरी कोलकाता में लग गई है, जिस पर शिल्पी राज की आवाज में पारुल यादव जवाब देती हैं, “अगर मुझसे दूर जा रहे हो, तो कमर दबाने के लिए एक मजदूर रख जाते जाओ.” यही लाइन गाने की जान बन चुकी है और सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है.

‘कमर दाबे वाला मजदूर’ में शिल्पी राज की दमदार आवाज, रोहित त्रिपाठी बाबा की एनर्जी और कैची बोल गाने को बार-बार सुनने लायक बना देते हैं. देसी लिरिक्स और झन्नाटेदार म्यूजिक की वजह से यह गाना यूट्यूब और रील्स प्लेटफॉर्म पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वहीं, पारुल यादव के डांस मूव्स और ग्लैमर तो सोने पर सुहागा है.

‘कमर दाबे वाला मजदूर’ गाने की मजबूत टीम

  • सिंगर :- रोहित त्रिपाठी बाबा और शिल्पी राज
  • डिजिटल हेड :- विक्की यादव
  • लेबल / कंपनी :- अनंता रिकॉर्ड्स
  • कंपनी ब्रांड :- अनंता रिकॉर्ड्स

अगर अबतक आपने गाने को नहीं सुना, तो फटाफट जाकर सुनिए. इसके बीट्स और बोल आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे.

यह भी पढ़ें- Ankush Raja New Bhojpuri Song: नया भोजपुरी गाना ‘काफी बा नमवे हमार’ आउट, राउडी अंदाज में अंकुश राजा और ग्लैमरस शिवानी ने बढ़ाया तड़का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >