शिल्पी राज का गाना 'एक बार रानी कहदs' रिलीज, वीडियो वायरल

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना 'एक बार रानी कहदs' रिलीज हो गया है. गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी दिख रही है. आइए आपको गाने की पूरी डिटेल्स बताते हैं.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी जगत की मशहूर सिंगर शिल्पी राज का नया धमाकेदार गाना ‘एक बार रानी कहदs’ रिलीज हो गया है. यह गाना मानस रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. वहीं गाने के वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस नीलम गिरी अपनी अदाओं का जादू चलाती नजर आ रही हैं. टुनटुन यादव के लिखे बोल और विकास यादव के संगीत ने इस गाने को एक परफेक्ट पार्टी नंबर बना दिया है.

ब्लू लहंगे में नीलम गिरी का कातिलाना एक्सप्रेशन्स

गाने के वीडियो में नीलम गिरी ने ब्लू रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना है, जिसमें वह ग्लैमरस लग रही हैं. अपने एक्सप्रेशन्स और बेहतरीन डांस स्टेप्स से उन्होंने एक बार फिर धमाल मचा दिया है. नीले लहंगे में उनकी खूबसूरती और उनके ठुमके सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

पति से रानी कहलाने की जिद करते दिखीं नीलम गिरी

गाने के वीडियो में नीलम गिरी और उनके ऑन-स्क्रीन पति के बीच बेहद खूबसूरत केमिस्ट्री दिखाई गई है. नीलम अपनी कातिलाना मुस्कुराहट और नखरों से अपने पति को रिझाती नजर आ रही हैं. वह बड़े ही प्यार और हक के साथ अपने पति से कहती हैं, “हमरा के रानी कह द ना, मेहरानी कह द ना”. वह पूरे वीडियो में खुद को लाड-प्यार करने और खास महसूस कराने की डिमांड करती दिखती हैं. वहीं, उनके ऑन-स्क्रीन पति भी नीलम की इन प्यारी बातों और अदाओं को देखकर अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक पाते हैं. दोनों के बीच की यह मीठी नोक-झोंक और रोमांस दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है, जो इस गाने को और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बना देता है.

वीडियो देखें

पवन पाल का शानदार निर्देशन

इस गाने का वीडियो डायरेक्टर पवन पाल के निर्देशन में बना है, जो अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी और स्क्रीनिंग के लिए जाने जाते हैं. वीडियो की क्वालिटी और सेट काफी शानदार है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है. अंगद पाल की एडिटिंग और मानस रिकॉर्ड्स की प्रेजेंटेशन ने गाने को और भी ज्यादा आकर्षक बना दिया है.

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है गाना

रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर यह गाना यूट्यूब और इंस्टाग्राम रील्स पर ट्रेंड करने लगा है. फैंस नीलम गिरी के लुक और शिल्पी राज की आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: गोल्डन लुक में नम्रता मल्ला ने बिखेरा जलवा, गाना ‘बर्फी’ बना इंटरनेट सेंसेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >