शिल्पी राज का गाना ‘दमाद चाही सुनर’ रिलीज, वीडियो में अपडेटेड बिहारन दिखी खूबसूरत

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘दमाद चाही सुनर’ इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इस गाने के वीडियो में मुस्कान की खूबसूरती और अनोखी मांग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की हिट मशीन शिल्पी राज एक बार फिर नया शादी का गाना ‘दमाद चाही सुनर’ के साथ वापस आ गई हैं. यह गाना योगमाया फिल्म्स के बैनर तले रिलीज किया गया है. गाने के वीडियो में मुस्कान अपडेटेड बिहारन दिखाई दे रही हैं, जिनकी एक्सप्रेशन और अदाओं ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है और संगीत श्याम सुंदर ने दिया है.

मुस्कान की डिमांड

सीन में मुस्कान अलग-अलग लुक्स के साथ तरह की खूबसूरत ड्रेसेस पहनी हैं, जिसमें वह बेहद हसीन दिख रही हैं. उनकी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज ने दर्शकों को गाने वीडियो देखने और सुनने पर मजबूर कर देगा. गाने की कहानी में मुस्कान को देखने के लिए लड़के वाले घर आए हुए हैं. शादी की चर्चा के बीच एक्ट्रेस अपनी ऑन स्क्रीन मां से अपनी पसंद जाहिर करती है. वह कहती हैं कि उसे न हाथी चाहिए और न ही बड़ी गाड़ियां. वह बस एक ही बात रटती है कि पापा से कह देना, हमें तो बस दमाद चाहिए सुंदर. आगे कहती हैं कि उसे शादी के लिए कोई सरकारी सिपाही या बड़ा चार्टर्ड अकाउंटेंट भी नहीं चाहिए. शादी उसी से करनी है जिसमें सारे हुनर मौजूद हों. मुस्कान की यह क्यूट डिमांड और शिल्पी राज की सुरीली आवाज ने इस गाने में रंग घोल दिए हैं.

गाने का वीडियो

गाने की शानदार टीम

गाने के खूबसूरत बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जो सीधे दिल को छू जाते हैं, वहीं श्याम सुंदर के बेहतरीन संगीत ने झूमने पर मजबूर कर दिया है. वीडियो का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है, जिन्होंने हर सीन को बहुत ही खूबसूरती से स्क्रीन पर उतारा है. साथ ही, गोल्डी जायसवाल और सन्नी सोनकर की कोरियोग्राफी ने मुस्कान के डांस में चार चांद लगा दिए हैं. योगमाया फिल्म्स के बैनर तले बने इस गाने के प्रोड्यूसर तेज सिंह हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को अच्छा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

यह भी पढ़ें: आलोक रंजन के नए गाने ‘कमर अमर कैला’ ने मचाई धूम, पीली साड़ी में मिस अद्विका ने ढाया कहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >