शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘छोड़ा शराब’ रिलीज, नम्रता मल्ला के ग्लैमरस अंदाज ने लूटी महफिल

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Chhoda Sharab: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘छोड़ा शराब’ में नम्रता मल्ला का ग्लैमरस अंदाज देखने लायक है. गाने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Chhoda Sharab: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने ‘छोड़ा शराब’ को लेकर चर्चा में हैं. यह गाना आज सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. कुछ ही घंटों में गाने को 17 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस नम्रता मल्ला नजर आ रही हैं. वीडियो में उनका स्टाइलिश अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. नम्रता ने अपने डांस मूव्स और एक्सप्रेशन से गाने में जबरदस्त एनर्जी भर दी है.

शिल्पी राज की आवाज ने बढ़ाया गाने का क्रेज

‘छोड़ा शराब’ में शिल्पी राज की दमदार आवाज एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत रही है. इस गाने में भी उनकी गायकी ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया है. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. पार्टी और डांस पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह गाना खास पसंद बन सकता है. गाने का म्यूजिक अजय सिंह एजे और सचिन-जिगर ने तैयार किया है. नम्रता मल्ला का ग्लैमरस लुक वीडियो को और खास बना देता है. उनके डांस स्टेप्स और स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं.

गाने का वीडियो

मस्ती भरा है गाना

‘छोड़ा शराब’ एक मस्ती और रोमांटिक अंदाज वाला भोजपुरी गाना है. गाने में नम्रता मल्ला अपने अंदाज और अदाओं से हीरो को अपनी ओर खींचने की कोशिश करती नजर आती है. वह कहती है कि शराब छोड़कर एक बार उसके प्यार और साथ का एहसास करके देखो. गाने के बोलों में रोमांस, डांस और हल्की-फुल्की शरारत का तड़का लगाया गया है. रिलीज के बाद से ही गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी लोग इस पर जमकर रील्स बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें- नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी का नया गाना ‘गजब चेहरा सजल बाटे’ रिलीज, धूम मचा रहा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >