शिल्पी राज का न्यू ट्रैक ‘बलम कलकतिया’ रिलीज, भाभी-देवर की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी की चर्चित सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर नए गाने के साथ लौट आई है. लेटेस्ट ट्रैक ‘बलम कलकतिया’ रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है.  इस ट्रैक को शिल्पी के साथ मोहन सिंह ने अपनी आवाज दी है, जिससे गाने में अलग ही रंग देखने को मिल रहा है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: ‘बलम कलकतिया’ एक मस्ती भरा भोजपुरी गाना है, जिसमें देसी अंदाज और चटपटे बोल सुनने को मिलते हैं. शिल्पी राज की आवाज हमेशा की तरह दमदार लग रही है. वहीं मोहन सिंह का साथ गाने को और अट्रक्टिव बनाता है. यह गाना रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच छा रहा है. गाने के वीडियो में आरोही गिरी का मजेदार अंदाज और एक्सप्रेशन्स देखने को मिलते है. इस गाने को दर्शक एंजल म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं.

अपने पति से परेशान दिखी आरोही गिरी

म्यूजिक वीडियो में आरोही गिरी अपनी आदाओं से स्क्रीन पर छाई हुई नजर आती हैं. उनका एक्सप्रेशन, स्टाईल और चुलबुला अंदाज गाने को और भी शानदार बना देता है. वहीं मोहन सिंह की आवाज और शिल्पी राज के जोश मिलकर गाने में अलग ही जान डाल देते है. गाने में हल्की-फुल्की नोकझोंक और देसी रोमांस देखने को मिलता है, जो दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहा है. इस गाने के सीन में पूरा देसी घर वाला माहौल दिखाया गया है. सीन के शुरूआत में आरोही गिरी गुलाबी रंग के साड़ी पहनकर उदास सी बैठी रहती हैं. तभी उनके ऑन स्क्रीन देवर ( मोहन सिंह ) एंट्री मारते हैं और बड़े अपनापे तरीके से बोलते हैं की भाभी ऐसे मन मानकर क्यों बैठी हैं? कही तबियत तो खराब नहीं. क्यो अपना सिर पकड़कर बैठी हैं. उसी पर उनकी भाभी थोड़ा नखरे वाले अंदाज में जवाब देती हैं की उनके कमर में दर्द हो रहा है. और मेरा पति कलकता गया हुआ है. दोनों के बीच की ये बात पूरी तरह देसी मजाक से भरी लगती है. पूरे गाने में देवर- भाभी की कमिस्ट्री जबरदस्त अंदाज में दिखाई गई है.

‘बलम कलकतिया’ गाने का वीडियो

गाने की टीम डिटेल्स

  • गाना – बलम कलकतिया
  • सिंगर – शिल्पी राज और मोहन सिंह
  • लिरिक्स – राजू राजा
  • म्यूजिक – विकास यादव
  • डायरेक्टर – राजेश गुप्ता
  • कम्पनी –  एंजल म्यूजिक वीडियो प्राइवेट लिमिटेड

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का गाना ‘खून से होली’ रिलीज, एक्ट्रेस जूली ने रंगों के बीच लगाए ठुमके

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >