Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सुपरहिट सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने ‘अमवा ए राजाजी’ से धमाल मचाने आ गई हैं. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल होने लगा है. गाने में शिल्पी राज की दमदार आवाज, देसी अंदाज और शानदार म्यूजिक ने फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं वीडियो में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री और गांव की मिट्टी से जुड़ा अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. भोजपुरी दर्शकों के बीच यह गाना तेजी से ट्रेंड कर रहा है.
गाने के पीछे की टीम
‘अमवा ए राजाजी’ गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने अपनी दमदार आवाज दी है. गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं, जबकि इसका शानदार म्यूजिक राहुल रॉकी ने तैयार किया है. वीडियो में काजल राज और विवेक की जोड़ी नजर आ रही है, जिनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. इस गाने का निर्देशन राजेश गुप्ता ने किया है. वहीं गाने को ‘Shilpi Raj Hits’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. डिजिटल प्रमोशन और मैनेजमेंट की जिम्मेदारी Global Music Junction और PKS Digital Private Limited ने संभाली है.
शिल्पी राज का करियर
शिल्पी राज भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की उन गायिकाओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी दमदार आवाज और अलग अंदाज से करोड़ों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. उनके कई गाने आज भी सोशल मीडिया और शादी-पार्टी प्लेलिस्ट में छाए रहते हैं. ‘हैलो कौन’ से शिल्पी राज को जबरदस्त लोकप्रियता मिली, वहीं ‘कमरिया डोले’ ने डांस लवर्स को खूब झुमाया. इसके अलावा ‘पांच के नाचे अईहा’ और ‘अपना राजा जी के’ जैसे गानों ने भी यूट्यूब पर धमाल मचाया और भोजपुरी दर्शकों के बीच खूब पसंद किए गए. शिल्पी राज के गानों की खास बात उनका देसी अंदाज, जबरदस्त एनर्जी और कैची म्यूजिक है, जो रिलीज होते ही वायरल हो जाता है.
यह भी पढ़ें: भाभी ने ननद के सामने खोले पति के राज, गाना ‘पनवा खाला रे ननदी’ रिलीज
