Bhojpuri Song: शिल्पी राज के नए गाने ‘काला साड़ी’ पर जोशी द्विवेदी ने अपनी अदाओं से लूटी महफिल, देखें वीडियो

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘काला साड़ी’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. शिल्पी राज की आवाज, देसी रोमांटिक वाइब और खूबसूरत एक्ट्रेस जोशी द्विवेदी की शानदार परफॉर्मेंस ने गाने को खास बना दिया है.

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर और पसंदीदा सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं. आज उनका नया भोजपुरी सॉन्ग ‘काला साड़ी’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही यह गाना दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब हो गया है. शिल्पी राज की सुरीली आवाज और गाने का देसी रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. गाने को यूट्यूब चैनल SRK म्यूजिक पर अपलोड किया गया है.

गाने ‘काला साड़ी’ में खूबसूरत एक्ट्रेस जोशी द्विवेदी नजर आ रही हैं, जिन्होंने अपने एक्सप्रेशन और डांस से वीडियो में जान डाल दी है. जोशी का सिंपल और आकर्षक लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. साड़ी में उनका अंदाज गाने के टाइटल को पूरी तरह जस्टिफाई करता है. वीडियो में उनकी अदाएं और कैमरे के सामने उनका कॉन्फिडेंस गाने को और भी खास बना देता है.

इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जो सीधे दिल को छू जाते हैं. गाने के लिरिक्स भोजपुरी दर्शकों से आसानी से जुड़ जाते हैं. वहीं म्यूजिक कंपोजिशन श्याम सुंदर ने दिया है, जिन्होंने देसी फ्लेवर के साथ मॉडर्न टच देकर गाने को शानदार बना दिया है. शिल्पी राज पहले भी कई सुपरहिट भोजपुरी गाने दे चुकी हैं और ‘काला साड़ी’ के साथ एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया है कि उनकी आवाज हर उम्र के दर्शकों को पसंद आती है. रिलीज के कुछ ही घंटों में गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा है और कमेंट सेक्शन में लोग शिल्पी राज की आवाज और जोशी द्विवेदी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: पवन सिंह के ‘घघरी’ गाने ने दर्शकों के बीच मचाया धमाल, 100 मिलियन पर पहुंचा व्यूज, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Film: टीवी के बाद यूट्यूब पर धमाल मचाने आ रही है रानी चटर्जी की ‘परिणय सूत्र’, जानें रिलीज डेट

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: पिंटू प्रसाद के ‘कृष का गाना सुनेगा’ ने भोजपुरी इंडस्ट्री में मचाया तहलका, यूट्यूब पर रिलीज हुआ अंकुश राजा का ‘दिल ना दिया ले बेटा’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shreya sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >