Sharda Sinha Net Worth: शारदा सिन्‍हा अपने पीछे छोड़ गईं इतने करोड़ की संपत्ति, जानें अब कौन होगा इसका मालिक?

Sharda Sinha Net Worth: लोक गायिका शारदा सिन्‍हा अब हमारे बीच नहीं है. बिहार कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा के जाने का गम हर किसी के आंखों में आंसू छोड़ गया. यहां आपको हम उनके नेट वर्थ के बारे में बता रहे हैं.

Sharda Sinha Net Worth: दिग्गज लोक गायिका शारदा सिन्हा कैंसर से जूझ रही थीं और आज उनका निधन हो गया. सिंगर नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट थी और 4 नवंबर को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था. उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने बीते दिन ये जानकारी फैंस संग शेयर किया था. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शारदा सिन्हा के हेल्थ को लेकर उनके बेटे से फोन पर बात की थी. वहीं, इस बीच सिंगर से जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. आपको उनके नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

शारदा सिन्हा का नेट वर्थ

पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा के जल्द ठीक होने के लिए फैंस प्रार्थना कर रहे थे. हालांकि अब वह हमारे बीच नहीं रहीं. वहीं, अगर उनके नेट वर्थ की बात करें तो इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है. हालांकि कई सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर की नेट वर्थ करीब 16 से 42 करोड़ के बीच है. वहीं, अगर उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनके पति का नाम ब्रज किशोर था, जिनका निधन हो चुका है. उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम- वंदना और बेटा अंशुमान सिन्हा है.

शारदा सिन्हा ने कई भाषाओं में गाए गाने

शारदा सिन्हा के छठ गीत लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. बिहार कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा ने मैथिली और भोजपुरी समेत कई भाषाओं के गानों को अपनी आवाज दी. इसके अलावा सिंगर ने बॉलीवुड फिल्मों ‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ में भी गाना गाया था. वहीं, 30 अक्टूबर को उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने उनका छठ पूजा का सॉन्ग का ऑडियो जारी किया था. ये सॉन्ग को लोगों ने काफी पसंद किया और इसपर खूब सारा प्यार लुटाया.

Also ReadSharda Sinha की बेटी को देखा है आपने? छठ गीत से जुड़ा ये वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >