‘सेनुरवा के शान’ में छाईं माही श्रीवास्तव, शिल्पी राज की आवाज ने जीता दिल

Shilpi Raj New Bhojpuri New Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘सेनुरवा के शान’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया है. गाने में माही श्रीवास्तव की शानदार अदाएं और शिल्पी राज की दमदार आवाज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

Shilpi Raj New Bhojpuri New Song: भोजपुरी संगीत जगत की सुपरहिट आवाज शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने ‘सेनुरवा के शान’ से दर्शकों के दिलों पर छा गई हैं. इस गाने में माही श्रीवास्तव का देसी अंदाज, शानदार एक्सप्रेशन और जबरदस्त डांस वीडियो को और भी खास बना रहा है. पारंपरिक भोजपुरी संस्कृति और रिश्तों की मिठास को दिखाता यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर तेजी से वायरल होने लगा है. गाने के बोल, म्यूजिक और शिल्पी राज की दमदार आवाज फैंस को खूब पसंद आ रही है.

गाने के पीछे की टीम

भोजपुरी गाना ‘सेनुरवा के शान’ को शिल्पी राज ने अपनी दमदार आवाज दी है, जबकि वीडियो में माही श्रीवास्तव अपनी शानदार अदाओं से दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही हैं. इस गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है. गाने के बोल एमपी यादव ने लिखे हैं और संगीत अभिषेक तिवारी ने तैयार किया है. प्रोजेक्ट को अंजय रघुराज ने संभाला है, जबकि निर्देशन की कमान सुनील बाबा ने संभाली है. वीडियो की सिनेमैटोग्राफी रंजन ने की है और कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने तैयार की है. एडिटिंग आलोक गुप्ता और डीआई रोहित सिंह ने किया है. वहीं प्रोडक्शन का काम पंकज सोनी ने संभाला है. यह गाना Worldwide Records Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

फैंस जमकर बरसा रहे प्यार

गाना ‘सेनुरवा के शान’ को लेकर दर्शकों का उत्साह सोशल मीडिया पर साफ देखने को मिल रहा है. यूट्यूब पर एक यूजर @ARPRAj02 ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा, “सुन्दर अति सुन्दर”. वहीं @pritamsarkar4923 ने शिल्पी राज की आवाज की सराहना करते हुए कमेंट किया, “Shilpi Didi nice song.” फैंस के ऐसे शानदार रिएक्शन यह साबित कर रहे हैं कि गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह को रवि किशन ने कहा था ‘आलू का बोरा’, फिर एक्ट्रेस ने खुद को ऐसे बदला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >