‘राजा हो छुटिया लेला ना’ में समर सिंह का धमाल, आराध्या सिंह की अदाओं ने बढ़ाई दीवानगी

Samar Singh New Song समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘राजा हो छुटिया लेला ना’ रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गया है. आराध्या सिंह की अदाएं गाने की सबसे बड़ी खासियत बन हैं.

Samar Singh New Song Raja Ho Chhutiya Lela Na: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक समर सिंह एक बार फिर अपने नए गाने के साथ चर्चा में हैं. उनका लेटेस्ट ट्रैक ‘राजा हो छुटिया लेला ना’ आज समर सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. रिलीज होते ही इस गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा है. इस गाने में समर सिंह के साथ कविता यादव ने अपनी आवाज दी है, जबकि वीडियो में आराध्या सिंह है. गाने के बोल आलोक यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक राहुल यादव ने तैयार किया है.

रिलीज होते ही वायरल होने लगा गाना

‘राजा हो छुटिया लेला ना’ को रिलीज के कुछ ही समय में 15 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इसके व्यूज लाखों में पहुंच सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस गाने को शेयर कर रहे हैं. गाने का म्यूजिक काफी कैची है और लिरिक्स भी अच्छे हैं. समर सिंह और कविता यादव की आवाज का तालमेल इस गाने की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है. फैंस कमेंट सेक्शन में गाने की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

देखिए यहां गाने का वीडियो

‘राजा हो छुटिया लेला ना’ के कलाकार

  • कॉन्सेप्ट – समर मोदी
  • निर्देशक-पप्पू वर्मा
  • डीओपी – गौरव राय
  • एडिटर-मुरली जी
  • डीआई – रोहित सिंह
  • डीओपी – घायल सिंह और अमन
  • डिजिटल एवं क्रिएटिव हेड :- एसके आनंद यादव
  • कंपनी/लेबल:- समर सिंह ऑफिशियल

6 दिन में इस गाने पर आए इतने व्यूज

सिंगर समर सिंह और शिल्पी राज का नया चैता गीत ‘हम दउरी में तू सउरी’ रिलीज हो चुका है और 6 दिनों में इस पर अब तक 265K व्यूज आ गए है. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसका देसी टच है, जो सीधे दर्शकों के दिल को छू रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी पहनकर नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड में दिखाया गया गांव का माहौल, खेत-खलिहान और देसी लोकेशन गाने को और भी आकर्षक बना देते हैं.

यह भी पढ़ें- अरविंद अकेला का गाना ‘सुघर सुघर माल भौजी’ रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज

यह भी पढ़ें- ‘पोछे ओठलाली’ ने मचाया धमाल, राकेश मिश्रा और प्रिया रघुवंशी की जोड़ी छाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >