समर सिंह का गाना ‘केकर ओठलाली’ ने यूट्यूब पर मचाई धूम, ब्लैक साड़ी में अनायरा सिंह ने ढाया कहर

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार समर सिंह और शिल्पी राज का नया गाना ‘केकर ओठलाली’ रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस अनायरा सिंह के कातिलाना लुक और समर सिंह के साथ उनकी प्यारी केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह एक बार फिर अपने नए गाने के साथ दर्शकों के बीच हाजिर हो चुके हैं. उनके इस नए गाने का नाम ‘केकर ओठलाली’ है, जिसे उन्होंने मशहूर सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है. यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. गाने के वीडियो को बहुत ही शानदार तरीके से बनाया गया है, जिसमें दोनों कलाकारों का डांस और अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. अब तक इस गाने ने 3 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है.

ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस अनायरा सिंह ने चलाया अपन जादू

इस गाने के वीडियो में अनायरा सिंह नजर आ रही हैं. वीडियो में वह काले रंग की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें उनका लुक बेहद कातिलाना और खूबसूरत लग रहा है. साड़ी में अनायरा सिंह ने अपनी कातिल अदाओं से दर्शकों को दीवाना बना दिया है. वीडियो में उनके एक्सप्रेशन्स और स्टाइल गाने को और भी ज्यादा मजेदार बना रहे हैं. वीडियो के अंदर समर अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी अनायरा से कहते हैं कि वह कमाने के लिए बैंगलोर जा रहे हैं और वह अपनी आंखों से आंसू न बहाए. इस बात पर उनकी पत्नी थोड़ी नाराज और उदास नजर आती हैं. पूरे गाने में दोनों के बीच की यह प्यारी नोक-झोंक और रोमांटिक केमिस्ट्री साफ दिखाई देती है. इसके साथ ही वीडियो में दोनों कलाकार धमाकेदार ठुमके लगाते और डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं.

गाने का वीडियो देखें

फैंस के रिएक्शन

गाने की टीम

  • सॉन्ग – केकर ओठलाली
  • फीट – अनायरा सिंह
  • सिंगर – समर सिंह एंड शिल्पी राज
  • लिरिक्स – आशीष तिवारी
  • म्यूजिक – रौशन सिंह
  • डायरेक्टर – जेम्स पार्कर
  • डीओपी – गौरव एंड अनिल
  • कोरियोग्राफर – रोबोट एंड गोलू
  • एडिटर – पप्पू वर्मा एंड रवि यादव
  • डीआई – रोहित सॉन्ग

यह भी पढ़ें: ‘राजा जी लुभा गईले’ में दिखी देवर-भाभी की प्यारी केमिस्ट्री, फैंस को खूब भा रहा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >