Ritesh Pandey Bhojpuri Song: रितेश पांडे का नया गाना ‘रंगदार’ रिलीज, रक्षा गुप्ता के बॉस लेडी लुक ने जीता दिल

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song: नया भोजपुरी गाना ‘रंगदार’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. गाने में रक्षा गुप्ता का बॉस लेडी लुक और रितेश पांडे का ऑल ब्लैक स्टाइल दर्शकों को पसंद आ रहा है.

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song Rangdaar: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाका हो गया है. सुपरस्टार रितेश पांडे और सिंगर शिल्पी राज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. इस गाने को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. गाना लाउडटोन म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

रक्षा गुप्ता का बॉस लेडी अंदाज बना आकर्षण

‘रंगदार’ गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता अपने दमदार और ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं. वीडियो में उनका बॉस लेडी लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. स्टाइलिश आउटफिट और कॉन्फिडेंट अंदाज में रक्षा ने स्क्रीन पर शानदार प्रेजेंस दिखाई है. वहीं रितेश पांडे पूरे गाने में ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रहे हैं. उनका स्टाइल और स्वैग वीडियो को और भी खास बना रहा है. दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री गाने में जबरदस्त लग रही है, जिसकी वजह से फैंस लगातार वीडियो को शेयर कर रहे हैं.

देखें वीडियो

रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गाना

‘रंगदार’ को रिलीज के बाद से ही यूट्यूब और सोशल मीडियो पर तेजी से देखा जा रहा है. गाने का म्यूजिक और वीडियो क्वालिटी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. खासकर शिल्पी राज और रितेश पांडे की आवाज ने गाने में अलग ही जान डाल दी है. गाने के बोल आर.आर. पंकज ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. इस गाने का निर्देशन संदीप एस द्विवेदी ने किया है.

आइए टीम के बारे में जानें-

  • वीडियो: पैराडाइज प्रोडक्शन
  • कोरियोग्राफर: असलम खान
  • फाइट मास्टर: असलम खान
  • सहायक: नवीन ठाकुर
  • डीओपी: रवि कुमार, राजन वर्मा
  • मेकअप: शिवू मेकओवर
  • पोशाक: शिल्पा
  • प्रोडक्शन मैनेजर: अमित सैनी, मुकेश शर्मा
  • बीटीएस: अतुल बिहारी
  • एडिट: संदीप यादव
  • प्रमोशन पार्टनर: लाउडटोन म्यूजिक एल.एल.सी
  • विशेष धन्यवाद: कृष्णा यादव, छोटन जी, हिमांशू खंडेलवाल
  • पोस्टर: संदीप सिंह

यह भी पढ़ें- ‘आम के चटनिया’ में दिखा चिंटू का देसी अवतार, रिलीज होते ही छाया गाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >