Ritesh Pandey New Bhojpuri Song Hello Baby: रितेश पांडे के नये गाने ‘हैलो बेबी’ ने मचाया धूम, इस एक्ट्रेस संग रोमांटिक केमिस्ट्री छाई

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे का नया गाना ‘हैलो बेबी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गाने पर मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस सॉन्ग में उनके साथ एक्ट्रेस श्वेता नजर आ रही है.

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री को ‘हैलो कौन’ और ‘लंदन से लाएंगे’ जैसे सुपरहिट गाने देने वाले मशहूर गायक और एक्टर रितेश पांडे एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका नया भोजपुरी गाना ‘हैलो बेबी’ हाल ही में रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गया है. रितेश के गाने अक्सर यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज बटोरते हैं और इस बार भी उनके नए गाने को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. ‘हैलो बेबी’ के बोल और म्यूजिक दोनों ही बेहद कैची हैं, जो सुनने वालों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं.

रितेश पांडे का नया गाना ‘हैलो बेबी’

रितेश पांडे का गाना ‘हैलो बेबी’ वीवाईआरएल भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. ये सॉन्ग को रितेश के साथ-साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल मांजी मीत ने लिखा है और इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. वीडियो में रितेश के साथ एक्ट्रेस श्वेता नजर आ रही है. दोनों जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं. वीडियो में रितेश, श्वेता को मनाते दिख रहे हैं. इसके कोरियोग्राफर असलम खान हैं. गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं.

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

एक मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, मेला बिना झूला अधूरा, गाना बिना रितेश सबको लगे अधूरा. एक यूजर ने लिखा, आप यूपी बिहार का दिल है. एक यूजर ने लिखा, बार-बार सुनने का मन कर रहा है. एक यूजर ने लिखा, ई गाना हिट बा. एक यूजर ने लिखा, बिहार का असली स्टार. एक यूजर ने लिखा, मजा आ गया गाना सुनकर. एक यूजर ने लिखा, बवाल गाना है रितेश भैया. एक यूजर ने लिखा, गाना हिट है. एक यूजर ने लिखा, भैया के बिना प्लेलिस्ट अधूरा है.

यह भी पढ़ेंRise And Fall: पवन सिंह के सुरों ने सजाई महफिल, पावर स्टार ने गाया ‘भोजपुरिया मरद’, आकृति नेगी के एक्सप्रेशन ने लूटी लाइमलाइट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >