Bhojpuri Sad Song: रितेश पांडे का का दर्दभरा गाना ‘बुझीह दीवाना रोवता’ वायरल, सुनकर भर आएंगी आंखें

Bhojpuri Sad Song: भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय का नया दर्दभरा गाना ‘बुझीह दीवाना रोवता’ रिलीज होते ही चर्चा में है. आरआर पंकज के भावुक बोल और विक्की वॉक्स के संगीत से सजा यह सॉन्ग दर्शकों के दिलों को छू रहा है.

Bhojpuri Sad Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर रितेश पांडेय एक बार फिर अपने नए दर्दभरे गीत “बुझीह दीवाना रोवता” के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. यह गाना प्यार, जुदाई और दिल के दर्द को बेहद इमोशनल अंदाज में पेश करता है.

इमोशनल कर देगा रितेश पांडे का ये दर्दभरा गाना

यह दर्दभरा गाना काफी इमोशनल है. जिसमें एक लड़का एक लड़की से प्यार करता है, लेकिन वह किसी और संग चली जाती है. तब वह टूटकर रोता है और गाता है, ”जब नींदियां तोहरा लागे, तब पगला तोहर जागे… दीहल तोहार दर्द, अबहील होवत ता. तोहरा अंगना बरसी बदरा, तब बुझही दीवाना रोवता. हम तो तोहर खुशी चाहत अपना जिंदगी जरनी… हे रानी तू हंसकर जीय, हम तो रो रोकर रहनी.”

काफी इमोशनल है ये गाना

“बुझीह दीवाना रोवता” में रितेश पांडेय की आवाज सीधे दिल को छूने का काम करती है. गाने के बोल ऐसे हैं, जो टूटे हुए दिल की भावनाओं को बयां करते हैं. प्यार में मिली बेवफाई, अकेलापन और बिछड़ने का दर्द इस गीत की सबसे बड़ी खासियत है. गीत के बोल आरआर पंकज ने लिखे हैं. संगीतकार विक्की वॉक्स ने अपने संगीत से इस गाने को और अधिक भावुक बना दिया है.

बुझीह दीवाना रोवता के बारे में

निर्देशक सुवेश ने कहानी और भावनाओं को पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से उतारने की कोशिश की है. संतोष यादव और नवीन ने अपने कैमरे के जरिए खूबसूरत विजुअल्स कैद किए हैं. पोस्ट प्रोडक्शन का काम प्रवीण यादव ने संभाला है, जबकि डिजिटल प्रमोशन की जिम्मेदारी विकास यादव और डिजिटल हेड विक्की यादव ने निभाई है. गाने को रितेश पांडेय ऑफिशियल के बैनर तले रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office: 11वें दिन भी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, भारत में 100 करोड़ क्लब के करीब फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >