Rise and Fall: पवन सिंह से झगड़ा करना चाहती हैं धनश्री वर्मा, फिर पावर स्टार ने कही ऐसी बात जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही

Rise and Fall: रियलिटी शो राइज एंड फॉल में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह कंटेस्टेंट हैं और उनके साथ धनश्री वर्मा भी दिखाई दे रही हैं. धनश्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पवन को देखकर मजाक में मारने का इशारा करती हैं और कहती हैं कि पूरे हफ्ते पवन से ही झगड़ा करेंगी.

Dhanashree Verma on Pawan Singh: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में भोजपुरी स्टार पवन सिंह बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. शो में धनश्री वर्मा भी हैं. एक्ट्रेस ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनके साथ पवन सिंह नजर आ रहे हैं. वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, पवनजी, तारीफ करोगे तो इसका मतलब नहीं कि एक शेर शिकार करना भूल जाएगा. वीडियो में धनश्री, पवन सिंह कुछ कंटेस्टेंटे्स के साथ बैठी है. वह एक्टर को देखकर मारने का इशारा करती है. उसके बाद वह कहती है, “मैंने पवन जी से कल रात को बोला अब मैं आपसे ही झगड़ा करूंगी पूरे हफ्ता भर.”

पवन सिंह, धनश्री वर्मा की बात सुनकर कहते हैं, “तो शुरू कहां से करना है, गाली गलौच या सिर्फ बात करके?” इसपर धनश्री कहती है, “गाली-गलौच मैं नहीं कर सकती.” तो वार स्टार कहते हैं, “तो बात में झगड़ा कैसे होगा, कैसे मजा आएगा?” फिर एक्ट्रेस कहती है, “वो हाथ दिखाते हुए ऐसे-ऐसे करते हैं न वैसे करेंगे और क्या.” पवन सिंह फिर हंसते है और कहते है, “तो फिर नाम के आगे जी क्यों लगाने का, पवन पर आइए पहले.” धनश्री कहती है, “नहीं रिस्पेक्ट तो देनी होगी न. झगड़ा तो मां-बाप से भी होता है, लेकिन रिस्पेक्ट थोड़ी भूली जाती है.” ये सुनकर एक्टर उनकी तारीफ करते हुए कहते है, “क्या लड़की के अंदर गुण है यार, संस्कार तो है इसमें.” इसपर धनश्री कहती है, ऐसे आप तारीफ करेंगे तो हमारा झगड़ा कभी नहीं होगा.

यह भी पढ़ेंRise and Fall: ‘राजाजी के दिलवा’ पर पवन सिंह और आकृति नेगी का जबरदस्त परफॉर्मेंस, क्लिप बना इंटरनेट सेंसेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >