शिल्पी राज का गाना ‘रे मुनिया’ रिलीज, वीडियो में खुशी-श्रवण की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Re Muniya New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपना गाना ‘रे मुनिया’ धमाकेदार आइटम सॉन्ग के साथ वापस आ गई हैं. इस बार उनके साथ सिंगर श्रवण पाल ने सुर मिलाए हैं.

Re Muniya New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया आइटम सॉन्ग ‘रे मुनिया’ रिलीज हो गया है. गाने में एक्ट्रेस खुशी सिंह ऑरेंज और ब्लैक कलर के स्टाइलिश शॉर्ट ड्रेस में अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं. वहीं श्रवण पाल के साथ उनकी जुगलबंदी फैंस को खूब पसंद आ रही है. अब तक इस म्यूजिक वीडियो ने एक हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है.

खुशी का हारमोनियम पर डांस करने का डिमांड

इस गाने का सबसे मजेदार हिस्सा इसके बोल और खुशी सिंह का डांस है. वीडियो में खुशी सिंह बेहद बोल्ड और खूबसूरत नजर आ रही हैं. गाने के बीच में वह कहती हैं कि जब तक हारमोनियम की धुन नहीं सुनाई देगी, तब तक मुन्नी यानी खुशी सिंह का डांस शुरू नहीं होगा. एक्ट्रेस का यह अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. खुशी की कातिलाना अदाएं और उनके डांस मूव्स ने इस गाने को एक परफेक्ट आइटम गाना बना दिया है.

गाने का वीडियो देखें

सिंगर श्रवण पाल का भी दिखा स्मार्ट लुक

सिंगर श्रवण पाल न केवल अपनी आवाज से बल्कि अपने लुक से भी फैंस का ध्यान खींच रहे हैं. वीडियो में वह काफी स्मार्ट लग रहे हैं और खुशी सिंह के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की दिख रही है. बैकग्राउंड में PK डांस ग्रुप के साथ आग और धुएं के बीच फिल्माया गया यह गाना विजुअली भी काफी दमदार है. म्यूजिक डायरेक्टर मोनू सिन्हा और गीतकार अभिषेक भोजपुरिया की इस जोड़ी ने मिलकर एक ऐसा ट्रैक तैयार किया है जो हर शादी और पार्टी की शान बनने वाला है.

गाने की टीम

यह गाना टी सीरीज के सहयोग से रिलीज हुआ है. इसका निर्देशन पवन पाल ने किया है और कोरियोग्राफी कुलदीप ने की है. बेहतरीन एडिटिंग और कलरिंग के साथ इस वीडियो को वेलेंस प्रोडक्शन ने तैयार किया है.

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव पर फूटा पत्नी का गुस्सा, नया गाना ‘बेलनवों खइबा’ हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >