Ravi Kishan Upcoming Movies: अगर आप इंस्टाग्राम पर लगातार रील्स स्क्रॉल करते हैं, तो एक बात आपने जरूर नोटिस की होगी. इन दिनों हर दूसरे-तीसरे वीडियो में रवि किशन नजर आ रहे हैं. उनके डायलॉग्स, एक्सप्रेशंस और पुराने इंटरव्यू के क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि खुद रवि किशन भी नहीं जानते कि आखिर इंटरनेट उन्हें इतना पसंद क्यों कर रहा है. ट्रेंड करने के साथ-साथ भोजपुरी एक्टर का प्रोफेशनल ग्राफ भी लगातार ऊपर जा रहा है.
इन फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आए रवि किशन
साल 2026 रवि किशन के लिए काफी लकी रहा. वह अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' का हिस्सा बने. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया. इसके अलावा वह साउथ सुपरस्टार राम चरण संग 'पेड्डी' में भी नजर आए थे. बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. वहीं ओटीटी की बात करें तो उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ वेब सीरीज 'मां बहन' में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. इसके अलावा वह 'साइको सैयां', 'मामला लीगल है' और 'अलायंस' जैसे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रहे, जिससे उनका स्क्रीन प्रेजेंस लगातार मजबूत बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: रवि किशन ने गाया शिव भजन, लेकिन हाथ में पहनी 35 लाख की लग्जरी घड़ी पर टिक गई फैंस की नजर
इन दमदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगे भोजपुरी स्टार रवि किशन
- रवि किशन की अपकमिंग लाइनअप भी काफी जबरदस्त है. उनकी फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' 7 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रही है, जिसमें वह छन्नू भैया के किरदार में दिखाई देंगे.
- इसके बाद 4 सितंबर 2026 को 'मिर्जापुर- द मूवी' रिलीज होगी, जिसमें रवि किशन 'बब्बन बबुआ' के आइकॉनिक रोल में दिखाई देंगे. भोजपुरी स्टार पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा जैसे स्टार्स संग स्क्रीन शेयर करेंगे.
- 'खोसला का घोसला 2' भी रिलीज के लिए तैयार है, जहां वह 'गया पांडे' का किरदार निभाते नजर आएंगे.
- इतना ही नहीं, साल 2027 में रिलीज होने वाली 'नागजिला' में भी रवि किशन अहम भूमिका में दिखाई देंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ खलनायक की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं.
वायरल होने पर क्या बोले थे रवि किशन
सोशल मीडिया पर वायरल होने को लेकर रवि किशन ने बात की थी. अपनी फिल्म 'मां बहन' के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवि किशन ने मुस्कुराते हुए कहा, "महादेव की कसम, मुझे आज तक समझ नहीं आया कि मैं हर बार वायरल कैसे हो जाता हूं."
ये भी पढ़ें: कोई नहीं मानता था कि मैं कुछ कर पाऊंगा… Ravi Kishan का छलका दर्द, बताया कैसे 34 साल तक लगातार मिलता रहा रिजेक्शन
ये भी पढ़ें: आज तक किसी ने मेरे आंसू नहीं देखे… रवि किशन ने आखिर ऐसा क्यों कहा? सुनते ही रो पड़ी बेटी, VIDEO
