Ravi Kishan Net Worth: कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं रवि किशन? जानें कितनी है उनकी कुल संपत्ति

Ravi Kishan Net Worth: भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है. उन्होंने बॉलीवुड फिल्म से शुरुआत की, लेकिन उन्हें लोकप्रियता भोजपुरी सिनेमा ने दिलाई. आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

Ravi Kishan Net Worth: भोजपुरी एक्टर रवि किशन भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं. एक्टर ने अपनी करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म पीतांबर से की, जो साल 1992 में रिलीज हुई थी. हालांकि उन्हें असली नेम-फेम भोजपुरी सिनेमा ने दी. उनकी फिल्म सइयां हमार साल 2003 रिलीज हुई थी, जो ब्लॉबस्टर साबित हुई. इसके बाद वह भोजपुरी सिनेमा के चमकते सितारे बन गए. एक्टर ने भोजपुरी और हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल और कन्नड़ की फिल्मों में भी काम किया हैं. चलिए आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

रवि किशन की नेट वर्थ

रवि किशन का पूरा नाम रवि किशन शुक्ला है. एक एक्टर के साथ-साथ वह एक राजनेता भी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास 14.96 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. साथ ही उनके पास लगभग 20.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला के पास 4.25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. इसके अलावा एक्टर के पास 9.38 लाख रुपये का सोना भी है. उनके पास कई गाड़ियां भी है, जिसमें टोयोटा इनोवा, मर्सिडीज बेंज, जगुआर और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं. एक्टर के पास 11 फ्लैट है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

रवि किशन की पर्सनल लाइफ

भोजपुरी एक्टर और राजनेता रवि किशन 12वीं पास है. उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पत्नी प्रीती और उनकी शादी साल 1993 में हुई थी. प्रीति एक हाउसवाइफ है और वह लाइमलाइट से दूर रहती है. कपल के चार बच्चे हैं, जिसमें तीन बेटियां और एक बेटे है. एक्टर को अपने परिवार के साथ समय बिताना काफी पसंद है. अगर वह फिल्म या राजनीतिक पार्टी के कामों में बिजी नहीं रहते तो, सारा वक्त अपना परिवार के साथ ही बिताते हैं. इसके अलावा वह जिम में भी अपना वक्त बिताना पसंद करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >