Raksha Bandhan Bhojpuri Song: रक्षा बंधन से पहले निरहुआ का गाना 'राखी के धागा में' ने काटा गदर, बहन-भाई का दिखा अटूट प्यार

Raksha Bandhan Bhojpuri Song: रक्षा बंधन का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का एक प्रतीक है. इसी फेस्टिवल से पहले भोजपुरी स्टार का एक राखी गीत वायरल हो रहा है. इसके बोल आपको जरूर इम्प्रेस करेंगे.

Raksha Bandhan Bhojpuri Song: 9 अगस्त को धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में मनाया जाएगा. इस दिन हर भाई अपनी बहन से राखी बंधवाने जाता है. आजकल तो स्टेट्स और रील्स का ट्रेंड भी आ गया है. जिसमें भाई-बाहन अपनी फोटोज वीडियोज में धांसू सॉन्ग लगाते हैं. इसी बीच इस पवित्र त्योहार के आने से पहले अब भोजपुरी जगत के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का सालों पुराना रिलीज हुआ राखी गीत वायरल हो रहा है. इसके बोल अपने दिल को छू लेंगे.

निरहुआ का राखी गीत सोशल मीडिया पर वायरल

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के इस राखी गीत को वेभ म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इसे अब तक 2.5 मिलियन लोग देख चुके हैं. इसके बोल ‘राखी के धागा में’ है. वीडियो में भाई बहन के प्यारे से रिश्ते को काफी खूबसूरती से दिखाया गया है. दोनों इस पवित्र त्योहार को मनाते हैं. फैंस आज भी सॉन्ग पर कमेंट करते हैं. एक यूजर ने लिखा, ”रक्षाबंधन 2025 में इसे जरूर सुनुंगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”निरहुआ का ये गाना जबरदस्त है… मजा आ गया सुनकर… इस गाने के साथ अपनी बहन का स्टेट्स लगाऊंगा.”

रक्षाबंधन आने पर नए गाने भी होते हैं रिलीज

रक्षाबंधन आने पर भोजपुरी गानों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. इस दौरान खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह, अंकुश राजा और अक्षरा सिंह के कई गाने रिलीज होते हैं, जो कुछ दिनों में ही ट्रेंडिंग में चले जाते हैं. कई ऐसे सॉन्ग भी है, जो पुराने है, लेकिन फैंस के दिलों में आज भी जगह बनाए रखे हुए हैं. भोजपुरी जगत में हर त्योहार के लिए अलग-अलग सॉन्ग है, जो लोगों को दिलों को छू जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अय्यर ने शो में 17 साल तक काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा जेठालाल संग पंगा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >