भोजपुरी गाना ‘राजा रंगदार’ हुआ वायरल, तोशी द्विवेदी की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

Srishti Bharti New Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना ‘राजा रंगदार’ सृष्टि भारती की आवाज और तोशी द्विवेदी के शानदार डांस के साथ दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. गाने का देसी अंदाज, दमदार म्यूजिक और आकर्षक वीडियो इसे फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय बना रहा है.

Srishti Bharti New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया धमाका लेकर आया है ‘राजा रंगदार’, जिसमें सृष्टि भारती की आवाज और तोशी द्विवेदी की दमदार मौजूदगी ने गाने को खास बना दिया है. एसआरके म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुआ यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इसके संगीत, बोल और वीडियो में दिखाया गया देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, जिसके चलते यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है.

गाने के पीछे की टीम

भोजपुरी गाना ‘राजा रंगदार’ अपनी दमदार प्रस्तुति के चलते तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस गाने को सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है, वहीं इसमें तोशी द्विवेदी की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलती है. गाने के बोल शुभदयाल सोहरा ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत विकास यादव ने तैयार किया है. कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और विष्णु कुमार ने की है, जो गाने को और आकर्षक बनाती है. वीडियो की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए डीआई का काम हमिंग बर्ड वीएफएक्स ने संभाला है. वहीं इसकी सिनेमैटोग्राफी संतोष यादव और नवीन वर्मा ने की है, जबकि कैमरा वर्क विवेक यादव ने संभाला है. यह गाना एसआरके म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुआ है और दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

तोशी द्विवेदी ने गाने में लगाए चार चांद

इस गाने में तोशी द्विवेदी की अदाएं और उनका जबरदस्त डांस स्टाइल इसे और भी खास बना देता है. उनके एक्सप्रेशंस से लेकर हर डांस मूव तक में एक अलग ही एनर्जी देखने को मिलती है, जो दर्शकों को बांधे रखती है. स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी इतनी प्रभावशाली है कि गाने की पूरी फील और भी शानदार हो जाती है, मानो उनकी परफॉर्मेंस ने ‘राजा रंगदार’ में सचमुच चार चांद लगा दिए हों.

यह भी पढ़ें: प्रमोद प्रेमी यादव का इमोशनल धमाका, ‘हरदी लगावS तारु’ सुनकर फैंस हुए भावुक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >