‘राजा जी लुभा गईले’ में दिखी देवर-भाभी की प्यारी केमिस्ट्री, फैंस को खूब भा रहा वीडियो

Raja Ji Lubha Gaile Song: भोजपुरी सिंगर सर्वेश सिंह और शिल्पी राज का नया गाना ‘राजा जी लुभा गईले’ रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में देवर-भाभी की मजेदार बातचीत दर्शकों को खूब भा रहा है.

Raja Ji Lubha Gaile Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर सर्वेश सिंह का नया गाना ‘राजा जी लुभा गईले’ रिलीज हो चुका है. इस लेटेस्ट ट्रैक को उन्होंने मशहूर सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है. गाने के वीडियो को बहुत ही सुंदर और मजेदार तरीके से स्क्रीन पर पेश किया गया है, जिसकी वजह से लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

वीडियो में दिखा देवर और भाभी का मजेदार अंदाज

इस गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी जी नजर आ रही हैं और पूरे वीडियो में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. गाने के एक मजेदार सीन में सर्वेश सिंह अपनी ऑन-स्क्रीन भाभी रानी जी से चुटीले अंदाज में पूछते हैं कि भाभी आप हमसे कोई राज छुपा रही हैं और जो भी बात है वह हमें बता नहीं रही हैं. इस बात पर उनकी भाभी भी शरमाते हुए जवाब देती हैं कि जब उनके पति उन्हें पहली बार देखने आए थे, तब उन्होंने फेशियल करवा रखा था और उनके इसी चमकते चेहरे को देखकर उनके पति उन पर पूरी तरह लुभा गए थे.

वीडियो देखें

देवर-भाभी की प्यारी बातचीत ने जीता दर्शकों का दिल

पूरे गाने के वीडियो में देवर और भाभी के बीच के प्यार और खट्टी-मीठी बातचीत को बहुत ही अच्छे तरीके से दिखाया गया है. दोनों कलाकारों का यह देसी अंदाज और आपस का तालमेल स्क्रीन पर बहुत ज्यादा जच रहा है. एक्ट्रेस रानी जी के कमाल के एक्सप्रेशन्स और सर्वेश सिंह का चुलबुला अंदाज ने इस वीडियो को और भी ज्यादा मजेदार बना दिया है. इस गाने की धुन और इसके बोल इतने अच्छे हैं कि दर्शकों को आसानी से अपनी ओर खींच रहे हैं.

फैंस ने लुटाया प्यार

गाने की पूरी टीम की जानकारी

इस मजेदार गाने के प्यारे बोल पवन राजा ने लिखे हैं, जबकि इसका बेहतरीन संगीत राज गाजीपुरी ने तैयार किया है. इसके साथ ही गाने के मिक्सिंग का पूरा काम सोनू गाजीपुरी ने संभाला है.

यह भी पढ़ें: शिवानी सिंह का गाना ‘दरदिया दिहले सईयां’ हुआ रिलीज, वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >