Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाकेदार एंट्री लेकर आए हैं सुपरस्टार सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव, जिनका नया गाना ‘रंगदारी का होला’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस गाने में उनके साथ नजर आ रही हैं खूबसूरत एक्ट्रेस साक्षी झा, जिनकी अदाओं और एक्सप्रेशंस ने गाने को और भी खास बना दिया है. दमदार बीट्स, जबरदस्त लिरिक्स और प्रमोद प्रेमी की पावरफुल आवाज इस ट्रैक को फैंस के बीच तेजी से वायरल बना रही है. भोजपुरी दर्शकों के लिए यह गाना एक बार फिर फुल ऑन एंटरटेनमेंट का पैकेज साबित हो रहा है.
गाने के पीछे की टीम
भोजपुरी इंडस्ट्री का नया धमाकेदार गाना ‘रंगदारी का होला’ अपनी रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस गाने को प्रमोद प्रेमी यादव और चंदा राज ने अपनी दमदार आवाज दी है, जिसने ट्रैक में जबरदस्त एनर्जी भर दी है. गाने का संगीत अभिषेक तिवारी और रविंद्र जैन ने तैयार किया है, जो इसके बीट्स को बेहद आकर्षक बनाता है, वहीं रवि यादव के लिखे लिरिक्स इसे और भी खास बनाते हैं. वीडियो की बात करें तो रितिक आरा की कोरियोग्राफी और रवि पंडित के निर्देशन ने गाने को विजुअली शानदार बना दिया है, जिससे यह गाना फैंस के लिए फुल एंटरटेनमेंट पैकेज बनकर सामने आया है.
प्रमोद प्रेमी यादव का शानदार करियर
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में प्रमोद प्रेमी यादव का जलवा लगातार बरकरार है और उनके गाने रिलीज होते ही वायरल होने लगते हैं. उनकी आवाज में देसी अंदाज और जबरदस्त एनर्जी का ऐसा मेल है, जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आता है. उनके कई हिट गाने फैंस की प्लेलिस्ट में आज भी छाए हुए हैं, जिनमें ‘फस गइनी बराती में’ (2024), ‘एसी लगादा’ (2024), ‘झकोरा मारे झुलनी’ (2024), ‘दरद के बहाना’ (2024), ‘दिल लगाइब देवरवा से’ (2023), ‘मेहरारू चाही सुनर’ (2021), ‘मजनूया हमार’ (2020), ‘गजबे के रूप तोहार’ (2019) और ‘बंगाल से सजनवा’ (2013) जैसे गाने शामिल हैं। इन ट्रैक्स में रोमांस, मस्ती और देसी तड़का भरपूर देखने को मिलता है, जो प्रमोद प्रेमी को भोजपुरी म्यूजिक का सुपरहिट स्टार बनाता है.
यह भी पढ़ें: अंकुश राजा का जादू फिर चला, ‘नईहर जाईब ऐ राजा’ रिलीज होते ही वायरल
