प्रमोद प्रेमी यादव का इमोशनल धमाका, ‘हरदी लगावS तारु’ सुनकर फैंस हुए भावुक

Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song: प्रमोद प्रेमी यादव का सैड भोजपुरी गाना ‘हरदी लगावS तारु’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. दर्द भरे बोल और दिल छू लेने वाली आवाज के साथ यह गाना फैंस को भावुक कर रहा है और यूट्यूब पर तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है.

Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव एक बार फिर अपने इमोशनल अंदाज से फैंस का दिल छूने आ गए हैं. उनका नया सैड सॉन्ग ‘हरदी लगावS तारु’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. दर्द भरे बोल, सुरीली आवाज और दिल को छू लेने वाली म्यूजिक कंपोजिशन के साथ यह गाना सीधे दिल में उतर रहा है, जिसे सुनकर फैंस भावुक हो रहे हैं और बार-बार इसे प्ले कर रहे हैं.

गाने के पीछे की टीम

गाने ‘हरदी लगावS तारु’ को प्रमोद प्रेमी यादव ने अपनी दर्दभरी आवाज में गाया है, जो सीधे दिल को छू जाती है. इसके भावुक बोल नन्हे नितिश ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक और कंपोजिशन शुभम तिवारी ने तैयार किया है. वीडियो में संध्या शाह की शानदार मौजूदगी गाने की कहानी को और असरदार बनाती है. इस गाने का निर्देशन पवन पाठक ने किया है और कोरियोग्राफी साहिल राज ने संभाली है. डीओपी सागर हैं, वहीं एडिटिंग का काम किशोर राज ने किया है और डीआई विवेक वीएफएक्स द्वारा किया गया है. ‘हरदी लगावS तारु’ को वेस्ट भोजपुरी लेबल के तहत रिलीज किया गया है, जिसका डिजिटल पार्टनर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन है.

फैंस लगातार कर रहे कमेंट

गाने ‘हरदी लगावS तारु’ को लेकर फैंस का इमोशनल रिस्पॉन्स भी तेजी से सामने आ रहा है. @ChhotanKumar-p7t ने कमेंट किया, “प्रमोद प्रेमी भैया के यह गाना सुनकर आंसू आ गया”, जिससे गाने की भावनात्मक गहराई साफ झलकती है. वहीं @RajnathOpreterLover ने लिखा, “Super se bhi upar video Parmod premi Yadav bhaiya”, जबकि @bablukumar-f7k8j ने इसे “Super hit lagan special” बताया. इसके अलावा @VyasPremkumar ने भी गाने को “super hit” कहा. इन सभी प्रतिक्रियाओं से साफ है कि Pramod Premi Yadav का यह सैड सॉन्ग दर्शकों के दिलों को छू रहा है और तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

यह भी पढ़ें: पावर स्टार पवन सिंह का नया धमाका, ‘छिल देबू का’ ने यूट्यूब पर मचाई धूम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >