‘आम के चटनिया’ में दिखा चिंटू का देसी अवतार, रिलीज होते ही छाया गाना

Pradep Pandey Chintu New Bhojpuri Song: प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ का नया भोजपुरी गाना ‘आम के चटनिया’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. शुभम तिवारी की दमदार आवाज ने गाने को खास बना दिया है.

Pradep Pandey Chintu New Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडे उर्फ ​​‘चिंटू’ एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म देश में निकला होगा चांद का नया गीत ‘आम के चटनिया’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है, जहां इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

देसी अंदाज में नजर आए चिंटू

इस गाने में प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. देसी लुक, दमदार एक्सप्रेशन्स और जबरदस्त डांस मूव्स ने गाने को खास बना दिया है. वीडियो में उनकी एनर्जी और परफॉर्मेंस इतनी शानदार है कि दर्शक खुद को झूमने से रोक नहीं पा रहे हैं. ‘आम के चटनिया’ में गांव की जिंदगी और देसी संस्कृति की खूबसूरती को भी दिखाया गया है. गाने में यह बताया गया है कि गांव की आम की चटनी, मरिचा की बुकनी और पोखर में नहाने का जो आनंद है, वह शहर की आधुनिक जिंदगी में नहीं मिल सकता. गीत में गांव और विदेश की लाइफस्टाइल के बीच दिलचस्प तुलना दिखाई गई है. वहीं माता-पिता के प्यार और उनके आशीर्वाद को दुनिया की सबसे बड़ी खुशी बताया गया है.

गाने का वीडियो

शुभम तिवारी की आवाज ने बढ़ाया गाने का असर

इस गाने को भोजपुरी सिंगर शुभम तिवारी ने अपनी आवाज दी है. गीत के बोल मशहूर गीतकार प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया है. फिल्म का निर्देशन भी रजनीश मिश्रा ने किया है. फिल्म को ज्योति सुब्बारायण और अभय सिन्हा ने प्रोड्यूस किया है. गाने के ऑडियो और वीडियो राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास हैं.

यह भी पढ़ें- सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, फिर ऐसे संभाला गया पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >