VIDEO: नाक से सिंदूर, हाथों में मेहंदी... सुहागिन अवतार में पवन सिंह की वाइफ ज्योति ने की तीज पूजा

पवन सिंह संग तलाक विवाद के बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह का तीज पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वीडियो में ज्योति हरी साड़ी, सिंदूर, चूड़ियों और मेहंदी के साथ सुहाग वाले अंदाज में नजर आईं. उन्होंने तीजा मां की कथा सुनी और सुहागिनों के साथ आरती की.

Jyoti Singh Teej Video: कहते हैं कुछ रिश्तों की कहानी शब्दों से नहीं, तस्वीरों और खामोशियों से बयां होती है. भोजपुरी एक्ट्रेस ज्योति सिंह और पवन सिंह का रिश्ता भी इन दिनों कुछ ऐसे ही दौर से गुजर रहा है. दोनों के बीच तलाक का विवाद चल रहा है, लेकिन तीज के मौके पर ज्योति सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पूजा करती दिख रही हैं.

पवन सिंह की वाइफ ने की तीज की पूजा

इंस्टाग्राम वीडियो में ज्योति सिंह पूरे सुहाग वाले अंदाज में नजर आ रही हैं. हरी साड़ी, हाथों में खनकती कांच की चूड़ियां और नाक से लेकर मांग तक सजे सिंदूर ने उनके लुक को एकदम पारंपरिक बना दिया. इतना ही नहीं, उनके हाथों पर रची मेहंदी भी साफ नजर आ रही है. इस खूबसूरत श्रृंगार के बीच वीडियो का सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है उनका बैकग्राउंड सॉन्ग.

ज्योति सिंह का तीज वीडियो देख क्या बोले फैंस

ज्योति ने वीडियो में गाना लगाया है, ‘हम तेरे प्यार में सारा आलम खो बैठे, खो बैठे...’ फैंस पवन सिंह की वाइफ के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''कोई इतना प्यार कैसे लग सकता है... पवन भैयाप्लीज अपना लीजिए इसको.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''भगवान करे ज्योति दीदी आप दोनों जल्दी साथ हो जाओ भोले बाबा का कृपया आप पर सदा बना रहे.'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''बस यही भाव होना चाहिए आप प्यार करे या ना करे हम आपसे आजीवन प्यार करते हैं, यही प्यार है.''

तीजा मां की कथा सुनी, सुहागिनों संग की आरती

वीडियो में ज्योति सिंह तीजा मां की कथा सुनती नजर आती हैं. इसके बाद वह दूसरी सुहागिन महिलाओं के साथ मिलकर आरती करती हैं. पूरा माहौल तीज की परंपरा और सुहाग की रस्मों से जुड़ा नजर आता है. एक तरफ जहां वीडियो में तीज की खुशी और पूजा की भक्ति दिखाई देती है, वहीं दूसरी तरफ ज्योति के चेहरे पर एक अलग तरह की खामोशी और उदासी दिखती है.

ये भी पढ़ें: ज्योति सिंह पहुंचीं कोर्ट, पवन सिंह रहे गैरहाजिर, बलिया अदालत ने MLC पर लगाया जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >