पवन सिंह की याद में छलका पत्नी ज्योति का दर्द, वीडियो के जरिए कह दी दिल की बात

भोजपुरी सुपरस्टार की पत्नी ज्योति सिंह ने एक रील शेयर किया. जिसमें वह काफी उदास नजर आ रही हैं.

Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह अक्सर अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रहते हैं. कपल के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा है. दोनों के तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है. जहां पवन सिंह कई बार साफ कर चुके हैं कि वे इस रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं, वहीं ज्योति की बातों से अक्सर यह महसूस होता है कि वह अब भी इस शादी को बचाना चाहती हैं और भोजपुरी स्टार से प्यार करती हैं.

लेटेस्ट वीडियो में ज्योति सिंह दिखीं उदास

दरअसल, ज्योति सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति को याद करती दिखाई दे रही है. उनके चेहरे पर उदासी झलक रही है और ऐसा लग रहा है जैसे उनके दिल में अब भी इस रिश्ते को लेकर उम्मीद बाकी है. वीडियो में ज्योति कार में बैठी नजर आ रही हैं. उन्होंने साड़ी पहन रखी है और मांग में नारंगी सिंदूर लगाया हुआ है, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है. इस दौरान वह उदास मन से अपनी चूड़ियों को देखती हुई दिखाई देती हैं.

ज्योति सिंह इस गाने को सुनकर हुई इमोशनल

वीडियो के बैकग्राउंड में एक इमोशनल गाना चल रहा है, जिसके बोल उनके मन की हालत को और भी गहराई से बयां करते हैं. गाने के बोले हैं, पंछी से छुड़ाकर उसका घर, तुम अपने घर पर ले आए. ये प्यार का पिंजरा मन भाया. हम जी भर-भरके मुस्कुराए. खास बात यह है कि उन्होंने इस पोस्ट के साथ कोई शब्द नहीं लिखे, बस कुछ इमोजी शेयर किया हैं.

यह भी पढ़ें- तमन्ना से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री गर्ल संग दिखे विजय वर्मा, तस्वीरों ने मचाई हलचल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >