Pawan Singh & Vishal Bonding: विशाल सिंह को प्यार से पुचकारते दिखे पवन सिंह, VIDEO कर देगा भावुक

Pawan Singh & Vishal Bonding: पवन सिंह की बर्थडे पार्टी के विवाद के बीच अब उनका और विशाल सिंह का बॉन्डिंग वीडियो सामने आया है. गाल खींचते प्यार भरे अंदाज ने दोनों के खास रिश्ते को दिखा दिया है. देखिए पवन सिंह और विशाल के बीच कैसा है रिश्ता?

Pawan Singh & Vishal Bonding: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का 40वां जन्मदिन इस बार खूब चर्चा में रहा. 5 जनवरी को लखनऊ में हुई उनकी बर्थडे पार्टी काफी भव्य थी, जहां फिल्मी दुनिया के कई बड़े चेहरे और कुछ राजनेता भी मौजूद थे. लेकिन जश्न का माहौल उस वक्त अचानक गरमा गया, जब पार्टी के दौरान एक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में देखा गया कि पवन सिंह के करीबी दोस्त विशाल सिंह स्टेज पर खड़े थे. तभी अचानक एक बॉडीगार्ड ने उन्हें धक्का दे दिया. धक्का इतना तेज था कि विशाल सिंह सीधे स्टेज से नीचे गिर पड़े. इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव में जुट गए, लेकिन विशाल सिंह भी चुप नहीं बैठे. वे दोबारा स्टेज पर पहुंचे और बॉडीगार्ड से उनकी तीखी बहस हो गई. वीडियो में दोनों के बीच धक्का-मुक्की और कहासुनी साफ दिखाई दे रही है. 

विशाल का गाल खींचते नजर आए पवन सिंह

अब इन सब के बीच एक पवन सिंह और विशाल सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पवन सिंह और विशाल के बीच कितना खास रिश्ता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विशाल पवन सिंह के बेहद करीब बैठा है और पावर स्टार पवन सिंह उन्हें प्यार से पुचकारते दिख रहे हैं. प्यार से उसके गाल को पकड़कर खिंचते नजर आ रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में विशाल ने पवन सिंह के लिए लिखा है “डार्लिंग भैया”. इस वीडियो को देखने के बाद साफ समझ आता है कि विशाल पवन सिंह के कितने करीब हैं और उनसे उनका क्या रिश्ता है.

विशाल ने खेसारी को जमकर सुनाया

इंडस्ट्री में विशाल सिंह को पवन सिंह का बेहद करीबी माना जाता है. कई लोग उन्हें पवन सिंह का छोटा भाई तक कहते हैं. ऐसे में जन्मदिन की पार्टी में हुई इस घटना ने फैंस को भी हैरान कर दिया. घटना के बाद विशाल सिंह की प्रतिक्रिया भी इंस्टाग्राम के माध्यम से आई है. उन्होंने साफ किया कि सिक्योरिटी वाले नये थे, जो उन्हें नहीं जानते थे. साथ ही खेसारी पर भी जमकर निशाना साधा. हालांकि, पवन सिंह के तरफ से अब तक इसपर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

“पवन सिंह दारू पी रहे हैं क्योंकि यह मर्दों…”, इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने खुल्लम-खुल्ला कर दिया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >