Pawan Singh Viral Video: जिम में इस हसीना को वर्कआउट करवाते दिखे भोजपुरी स्टार, अदा जीत लेगा दिल

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. इसमें उन्हें एक हसीना संग वर्कआउट करते देखा जा सकता है.

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. एक्टर को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज हैं, पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में और गाने दिए हैं, जिसके व्यूज मिलियन्स में हैं. अब एक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें एक हसीना के साथ वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है. पवन इस लड़की को हाथ के एक्सरसाइज सिखा रहे हैं. फैंस इस क्लिप पर एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”पवन भैया… आप गाना और फिल्में छोड़कर किस लाइन में चले गए.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आप तो भैया गर्दा मचा रहे हैं… यह लड़की कौन है, जिसे हम नहीं जानते हैं… हमको भी वर्कआउट सिखा दीजिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वर्कआउट वीडियो जबरदस्त है… आप डाला कीजिए काफी अच्छा लगता है.”

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं. उनकी फिल्में और गाने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में चले जाते हैं. हालांकि कई बार वह विवादों का हिस्सा भी बन जाते हैं. जैसे कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई अफवाहें आती है. सिंगर किसी के साथ भी स्पॉट होते हैं, तो उनकी डेटिंग रूमर्स फैलते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >