Pawan Singh Song: पत्नी को छोड़ कलकत्ता जाने पर अड़े पवन सिंह, शौतन के डर से घरवाली का हुआ बुरा हाल

Pawan Singh Song: पावर स्टार पवन सिंह का ये सुपरहिट गाना रिलीज के दो साल बाद भी ट्रेंड में है. 282 मिलियन व्यूज के साथ आज भी पार्टियों और शादियों की शान बना हुआ है. गाने में पवन सिंह की पत्नी उन्हें कलकत्ता जाने से लगातार रोकती है क्योंकि उन्हें दूसरी महिलाओं से डर है. पढे़ं पूरी स्टोरी…

Pawan Singh Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से मशहूर एक्टर व सिंगर पवन सिंह लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं. कभी गानों को लेकर कभी फिल्मों को लेकर तो कभी विवादों को लेकर. उनकी व्यक्तिगत जिंदगी पर भी इंटरनेट पर खूब बात होती है. उनके गाने लगातार ट्रेंडिंग में होते हैं. पुराने गानों को भी लोग खूब पसंद करते हैं. ऐसा ही उनका एक गाना है कलकतिया राजा. इस गाने को रिलीज हुए करीब 2 साल हो गये हैं, लेकिन आज भी इस गाने की व्यूअरशिप लाखों में है. भोजपुरी लवर्स की पसंदीदा गानों की लिस्ट में इस गाने का होना तय है. अब तक इस गाने को 282 मिलियन (खबर लिखे जाने तक) व्यूज मिल चुके हैं. गाने में पवन सिंह और उनकी पत्नी (ऑन स्क्रीन) के बीच का प्यार और जुगलबंदी देखने को मिलती है. पवन सिंह कमाने के लिए कलकत्ता जाने की बात कहते हैं, तो इसपर उनकी पत्नी उन्हें जाने से रोकती है.

क्या है गाने का मतलब? 

दरअसल, गाने में उनकी पत्नी को कलकत्ता जाने पर पवन सिंह के शौतन से जुड़ाव को लेकर डर लगता है. उन्हें लगता है कि यदि पवन सिंह कलकत्ता गए तो किसी दूसरी महिला या लड़की के चक्कर में पड़ जाएंगे. इसलिए लगातार उनकी पत्नी उन्हें जाने से रोकती है. गाने के बोल कुछ इस तरह हैं कि “जनी जा कमाए कलकतिया राजा… मार ली सवतिया मतिया राजा”, इसका साफ मतलब यही होता है कि कलकत्ता कमाने मत जाइए, वहां शौतन या दूसरी महिला आपकी मति यानी बुद्धि खराब कर देगी. इस गाने को फैंस काफी प्यार दे रहे हैं. आज भी यह गाना हर पार्टी और शादियों में सुना जाता है.

ये है पूरा गाना

बेडरूम में राजा गाने ने मचाया तहलका

इससे पहले पवन सिंह का ‘बेडरूम में राजा’ सॉन्ग VGM Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. सॉन्ग में पवन सिंह की ऑन स्क्रीन पत्नी अर्पणा मलिक बनी थी. ये एक रोमांटिक गाना है और इस गाने को शिल्पी राज ने आवाज दिया है. अब तक इस गाने को 2,791,260 व्यूज मिले हैं (खबर लिखे जाने तक). गाने को रौशन सिंह विश्वास ने लिखा है.

यह भी पढे़ं: Pawan Singh: पवन सिंह की इस तस्वीर ने बढ़ाई फैंस की चिंता, जमीन पर बैठे उदास दिखे पावर स्टार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >