Pawan Singh Seva Me Bani Bhole Baba Ke: सावन में पति पवन सिंह से नाराज हुई ऑनस्क्रीन पत्नी, इस बात को लेकर की शिकायत, धूम मचा रहा ये सॉन्ग

Pawan Singh Seva Me Bani Bhole Baba Ke: सावन में भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह का सॉन्ग ‘सेवा में बानी भोले बाबा के’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग में उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी उनसे रूठी हुई दिखती है. इस सॉन्ग का वीडियो आप यहां देख सकते हैं.

Pawan Singh Seva Me Bani Bhole Baba Ke: सावन का महीना आते ही हर तरफ हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगता है. इस मौके पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकार खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, अरविंद अकेला कल्लू और पवन सिंह कई बोल बम गाने लेकर आते हैं. ये भक्ति गीत फैंस को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. इस बीच पवन सिंह का बोलबम भजन ‘सेवा में बानी भोले बाबा के’ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. गाने में पवन सिंह ने उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी शिकायत करती दिखती है.

पवन सिंह का सावन गीत ‘सेवा में बानी भोले बाबा के’ है जबरदस्त

‘सेवा में बानी भोले बाबा के’ सॉन्ग ‘वेब म्‍यूजिक’ के यूट्यूब चैनल पर साल 2024 में अपलोड किया गया है. गाने को पवन के साथ शिवानी सिंह ने गाया है और वीडियो में एक्टर के साथ नम्रता सिंह नजर आ रही है. वीडियो में पवन की पत्नी की भूमिका में नम्रता दिखी है. इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह है, जबकि कोरियोग्राफर विक्रम राजपूत है. वीडियो में नम्रता, पवन सिंह से शिकायत करती है कि वह उन्हें वक्त नहीं देते और ऐसा लगता है वह उन्हें इग्‍नोर कर रहे हैं. इस पर एक्टर कहते हैं, वह महादेव की भक्ति में मग्न है और सावन के बाद ही वह उनसे बात कर पाएंगे. सॉन्ग पिछले साल 31 जुलाई 2024 को रिलीज किया गया था और इसपर अभी तक 10 मिलियन व्यूज आ गए है.

यूजर्स बोले- एक नंबर सॉन्ग बा हो पवन भैया

इस सॉन्ग पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, हर इंडस्ट्री में एक पावर स्टार है, हमारे भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक पावर स्टार है. एक यूजर ने लिखा, पवन भैया के आगे कोई नहीं टिक पाता. एक यूजर ने लिखा, पवन सिंह का हर गाना रफ्तार पकड़ लेता है. एक यूजर ने लिखा, खूबसूरत आवाज के राजा. एक यूजर ने लिखा, एक नंबर सॉन्ग बा हो पवन भैया.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav Baje Khesari Ke Gana: सावन में छाया ‘बाजे खेसारी के गाना’, झूम कर नाचते दिखे ट्रेंडिंग स्टार, आपने देखा क्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >