Pawan Singh Romantic Movies On OTT: पवन सिंह की भोजपुरी रोमांटिक फिल्में अब आपके स्क्रीन पर, जानें कैसे देखें

Pawan Singh Romantic Movies On OTT: पवन सिंह की रोमांटिक और ड्रामा फिल्में अब OTT प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं. जानिए कौन‑कौन सी फिल्में स्ट्रीम हो रही हैं और कहां देखी जा सकती हैं.

Pawan Singh Romantic Movies On OTT: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी शानदार एक्टिंग और गानों के जरिए दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने कई रोमांटिक, एक्शन और ड्रामा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है, जो उन्हें आज के समय के सबसे पॉपुलर भोजपुरी स्टार्स में से एक बनाता है. अब समय बदल गया है और उनकी फिल्में सीधे OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं. इसका मतलब है कि आप घर बैठे, आराम से और अपनी सुविधा के अनुसार उनकी फिल्में स्ट्रीम कर सकते हैं.

अगर आप उनके फैन हैं या भोजपुरी सिनेमा में रोमांस और एक्शन का मजालेना चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन मौका है. आइए जानते हैं कि पावर स्टार पवन सिंह की कौन‑कौन सी रोमांटिक फिल्में अब OTT पर उपलब्ध हैं और आप इन्हें कैसे देख सकते हैं.

Aaj Jeene Ki Tamanna Hai

फिल्म में पवन सिंह और तनुश्री चटर्जी मुख्य किरदार में हैं. कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द‑गिर्द घूमती है, जो अपने जीवन में प्यार, संघर्ष और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करता है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह अपने परिवार और प्यार के लिए लड़ता है, अपने अतीत से जूझता है और अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करता है. इसमें रोमांस, इमोशनल ड्रामा और पारिवारिक संघर्ष सभी चीजें शामिल हैं, जो दर्शकों को बांधे रखती है.

कहां देखें: Jio Hotstar

Bewafa Sanam

‘बेवफा सनम’ में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा मुख्य किरदार में हैं. यह फिल्म प्यार, भरोसा और दिल टूटने जैसी भावनाओं को पेश करती है.

कहां देखें: Jio Cinema

Pawan Putra

‘पवन पुत्र’ में रोमांस, ड्रामा और फैमिली इमोशंस हैं. इसमें प्रेम कहानी के साथ पारिवारिक रिश्तों को भी दिखाया गया है.

कहां देखें: Airtel Xstream Play

Dhadkan

धड़कन में पवन सिंह मुख्य किरदार में हैं, जो अपने प्यार और जिंदगी के बड़े फैसलों के बीच जूझता है. कहानी में रोमांस और ड्रामा का पूरा तड़का है. पवन सिंह का किरदार अपने प्यार के लिए खड़ा होता है, मुश्किल हालात और विरोधियों का सामना करता है और दिखाता है कि सच्चा प्यार किसी भी चुनौती को पार कर सकता है. उनके साथ फिल्म में अक्षरा सिंह लीड एक्ट्रेस हैं.

कहां देखें: Zee5

Pawan Raja

‘पवन राजा’ में रोमांस और ड्रामा के साथ थोड़े‑बहुत एक्शन सीन हैं. यह पुरानी फिल्म है, लेकिन अब कई प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.

कहां देखें: Zee5

यह भी पढ़ें: Makaiya Me Raja Ji गाने पर थिरक चुके? अब फिल्म ‘दरार’ ऑनलाइन देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >