Pawan Singh Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं पवन सिंह, एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं तगड़ी रकम

Pawan Singh Net Worth: पवन सिंह की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. आइये जानते हैं वह कितने करोड़ के मालिक हैं.

Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार पवन सिंह अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने अपने टैलेंट और मेहनत से वर्ल्डवाइड प्रसद्धि हासिल की है. उनका गाना, चाहे वह भोजपुरी में हो या फिर हिंदी रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में चला जाता है. पवन सिंह आज एक ब्रांड बन चुके हैं. हालांकि यह सक्सेस उन्हें तुरंत नहीं मिली, इसके लिए एक्टर ने काफी मेहनत की. आइये जानते हैं कितने करोड़ के मालिक हैं पावर स्टार.

कितने करोड़ के मालिक हैं पवन सिंह

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के पास करोड़ों की संपत्ति है. चुनाव आयोग की ओर से दायर एक हलफनामे के अनुसार एक्टर के पास 5.04 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. 2022-2023 में उनकी इनकम 51.58 लाख रुपये थी. पवन सिंह कथित तौर पर एक फिल्म के लिए 40-50 लाख तक चार्ज करते हैं. वहीं एक गाने के लिए लगभग 2-3 लाख रुपये लेते हैं. वह कथित तौर पर ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज शो, अभिनय और गायन से पैसा कमाते हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं पवन सिंह

भोजपुरी जगत की धड़कन को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है. उनके पास 20 लाख की Toyota Fortuner से लेकर 25 लाख की Toyota Innova Hycross है. इसके अलावा वह एक रेंज रोवर के मालिक भी है. आरा और पटना में उनकी दो संपत्तियां हैं. इसके अलावा लखनऊ के सुशांत गोल्‍फ सिटी में एक फ्लैट है. वहीं मुंबई में 4 फ्लैट शामिल है. उनके पास एक स्कूटी है. सिंगर ने फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >