Pawan Singh Birthday Song: ‘टीआरपी किंग’ के जन्मदिन पर डबल धमाका, शिल्पी-विजय ने रिलीज किया बघवा के बर्थडे सॉन्ग

Pawan Singh Birthday Song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने 40वें जन्मदिन पर फैंस को डबल तोहफा दिया है. विजय चौहान की तरफ से उनके जन्मदिन के मौके पर बघवा के बर्थडे नाम का गाना रिलीज किया गया है वहीं खुद पवन सिंह का नया गाना बानी लइका सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. पढे़ं गाने के बारे में…

Pawan Singh Birthday Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर व सिंगर पवन सिंह आज का आज 40वां बर्थडे है. आज उनके जन्मदिन के मौके पर इंडस्ट्री के कई कलाकार ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. सिंगर विजय चौहान ने भी अलग अंदाज में पावरस्टार को बधाई दी है. विजय ने पवन सिंह को बधाई देते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर बघवा के बर्थडे नाम से एक गाना रिलीज किया है. इस गाने को खुद विजय चौहान और शिल्पी राज ने आवाज दिया है. बीते दिन रिलीज हुए इस गाने को अब तक 2 लाख 98 हजार व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं. पूरे गाने में विजय चौहान और शिल्पी दिखाई देती हैं. बिच बिच में पवन सिंह के कुछ क्लिप्स लगाए गए हैं. पवन सिंह को दमदार स्टाईल में दिखाया गया है. 

टीआरपी किंग के नाम से बुलाते हैं फैंस

गाने के बारे में विस्तार से बात करें तो इस सॉन्ग का टाइटल है बघवा के बर्थडे, जिसे विजय चौहान और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है. वहीं गाने के बोल अभिनव प्रताप सिंह ने दिये हैं. म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है. गाने में फुल मस्ती भरा वाइब्स है और विजय-शिल्पी झूमते भी नजर आ रहे हैं. पवन सिंह की बात करें तो वे लगातार अपने गाने को लेकर चर्चा में रहते हैं. उनके गाने रिलीज होते ही मिलियंस में चले जाते हैं. फैंस उन्हें टीआरपी किंग के नाम से भी बुलाते हैं.

आज पवन सिंह ने फैंस को दिया तोहफा

आज पवन सिंह 40 साल के हो गये हैं. आज अपने जन्मदिन के मौके पर खुद पावर स्टार ने अपने फैंस को स्पेशल सरप्राइज दिया है. उनका एक गाना बानी लइका आज सुबह रिलीज हुआ. इसे पम्मी रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. गाने में पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने चार चांद लगा दी है. गाने को महज चार घंटे के भीतर 6.65 लाख व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं. पवन सिंह के बर्थडे पर उनके फैंस काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं.

यह भी पढे़ं: Pawan Singh Song: पत्नी को छोड़ कलकत्ता जाने पर अड़े पवन सिंह, शौतन के डर से घरवाली का हुआ बुरा हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >