“पवन सिंह दारू पी रहे हैं क्योंकि यह मर्दों…”, इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने खुल्लम-खुल्ला कर दिया ऐलान

Pawan Singh: भोजपुरी सिंगर व एक्टर पवन सिंह के बर्थडे वीडियो को लेकर उठे विवाद पर फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस ने बेबाक बयान दिया है. उनके दारू वाले बयान के बाद इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. पढ़ें पूरी खबर…

Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले सिंगर व एक्टर पवन सिंह ने हाल ही में अपना 40वां बर्थडे मनाया है. इस मौके पर कई सुपरस्टार्स ने उन्हें बधाई दी. जन्मदिन के खास मौके पर पवन सिंह ने अपने फैंस के लिए गाना भी रिलीज किया. साथ ही परिवार और अपने करीबी दोस्तों के साथ केक काटकर बर्थडे मनाया. बर्थडे के बाद से ही एक विवाद शुरू हो गया है. दरअसल, एक वीडियो सामने आया, जिसमें पवन सिंह केक काटकर बर्थडे मना रहे थे. इस दौरान वह कथित तौर पर नशे में थे. वह खुद को संभाल भी नहीं पा रहे थे. इस मुद्दे को लेकर लगातार इंडस्ट्री में चर्चा हो रही है. अब इस मुद्दे पर भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस ने बेखौफ बयान दिया है.

एक्ट्रेस ने दिया बेबाक बयान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका राय पत्रकार के सावल का जवाब देते हुए कहती हैं कि मर्द के लिए ही दारू बना है, मेहरारू के लिए तो बना नहीं है. तो वह पी रहे हैं और इसमें गलत क्या है? दारू आखिर बन क्यों रहा है? जब बनेगा तो पीयेंगे ही. अब इस प्रतिक्रिया के बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गया है. सोशल मीडिया पर भी फैंस दो गुट में बंट गये हैं. कुछ लोग पवन सिंह के सपोर्ट में कमेंट कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें बुरा भला कह रहे हैं.

जानिए कौन हैं प्रियंका राय?

भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं और बाद में उनका परिवार बिहार के आरा में बस गया, जहां से उन्होंने अपना करियर आगे बढ़ाया. वह भोजपुरी इंडस्ट्री में बतौर मॉडल और डांसर के रूप में पहचानी जाती हैं और खास तौर पर सिंगर‑एक्टर प्रमोद प्रेमी यादव के साथ किए गए एल्बम और फिल्मों से मशहूर हुईं. करीब 2012 के आसपास उन्होंने प्रमोद प्रेमी के म्यूजिक एल्बमों से इंडस्ट्री में एंट्री ली और बाद में उनकी कई फिल्मों और सैकड़ों गानों में स्क्रीन पर नजर आईं, जिस वजह से दर्शकों के बीच यह धारणा भी बनी कि दोनों की निजी जिंदगी में भी गहरा रिश्ता है.

यह भी पढे़ं: Pawan Singh Wife Jyoti: तलाक के बीच पत्नी ज्योति सिंह का इमोशनल बर्थडे विश, फिर जीता फैंस का दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >