छोटी ड्रेस में काजल राघवानी ने पवन सिंह को बनाया दीवाना, 'पटना का पानी' में एक्ट्रेस के डांस देख अटकी फैंस की धड़कनें

पवन सिंह और काजल राघवानी के ‘पटना के पानी’ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त लग रही है. आप भी देखिए यहां पूरा वीडियो.

Pawan Singh and Kajal Raghwani Bhojpuri Song: भोजपुरी पावर स्टार माने जाने वाले पवन सिंह का एक डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पवन के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी नजर आ रही है. वीडियो में दोनों ‘पटना के पानी’ में जोरदार डांस करते दिख रहे हैं. इस वीडियो पर अबतक 7.1 मिलियन व्यूज आ चुके हैं और अभी भी ये बढ़ ही रहा है. आप भी देखिए ये धूम मचाता वीडियो.

‘पटना के पानी’ हो रहा इंटरनेट पर वायरल

पवन सिंह और काजल राघवानी के ‘पटना के पानी’ वीडियो को ‘डीआरजे रिकॉर्ड्स देसी’ नाम के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. हालांकि ये पुराना वीडियो है, लेकिन एक बार फिर से दर्शकों के बीच वायरल हो रहा है. इसे पवन सिंह ने ही अपनी आवाज दी है और इसके लिरिक्स जाहिद अख्तर ने लिखे हैं. जबकि म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है. गाने में शॉर्ट ब्लैक ड्रेस और व्हाइट टॉप और ब्लैक श्रग में काजल जबरदस्त ठुमके लगाती दिख रही है. उनका कातिलाना अंदाज आपका दिल जीत लेगा. वहीं, पवन का भी स्वैग देखने लायक है. अपनी अदाओं से पवन को काजल दीवाना बना रही है.

आम्रपाली दुबे और पवन सिंह का ये गाना भी हो रहा वायरल

वहीं, आम्रपाली दुबे और पवन सिंह पर फिल्माया गाना ‘रातें दीया बुता के’ भी इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है. गाने पर अबतक 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए है. ये गाना फिल्म सत्या है जिसे पवन और इंदु सोनाली ने मिलकर गाया है. इसके बोल सुमित सिंह चंद्रवशी ने लिखे हैं. इसका म्यूजिक सुजीत कुमार सिंह ने दिया है. इसके कोरियोग्राफर रामदेवन है. रेड कलर की साड़ी में आम्रपाली बेहद खूबसूरत लग रही है. उन दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है.

Akso ReadPawan Singh: जब चलती गाड़ी से कूद गए थे पवन सिंह, पिस्टल देख हुआ था बुरा हाल, बोले- मेरे साथ कुछ गलत…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >