गाना ‘पातर कमरिया’ बना इंटरनेट सेंसेशन, वीडियो में रितेश संग सना की जोड़ी दिखी कमाल

Patar Kamariya New Bhojpuri song: रितेश पांडेय और शिल्पी राज का नया धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘पातर कमरिया’ रिलीज हो गया है. इस गाने में रितेश और सना सुलतान खान की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छा रही है.

Patar Kamariya New Bhojpuri song: भोजपुरी सिंगिंग सेंसेशन रितेश पांडेय का नया ट्रैक ‘पातर कमरिया’ यूट्यूब पर रिलीज होते ही हीट हो गया है. इस गाने को रितेश के साथ शिल्पी ने गाया है. गाने के सीन में रितेश ने अपने रंगीन अंदाज और डांसिंग स्किल्स से फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं एक्ट्रेस सना सुलतान खान की स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रही है, जो फैंस का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रही है. दर्शक इस पार्टी सॉन्ग को काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर दिल खोल प्यार बरसा रहे हैं.

सना की पातर कमरिया पर रितेश करेंगे केस

गाना ‘पातर कमरिया’ के वीडियो में रितेश पांडेय और सना सुलतान की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. सना की शॉर्ट सिल्वर-ब्लू ड्रेस और स्टाइलिश लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में रितेश का मस्त अंदाज और उनके ठुमके गाने की मस्ती को दोगुना कर देते हैं. एक सीन में रितेश ताड़ी पीते दिखते हैं, जिस पर एक्ट्रेस मजाकिया अंदाज में कहती हैं पी रहे हो ताड़ी और कर रहे हो कांड’ इस लाइन के बाद वीडियो का नशा और भी बढ़ जाता है. गाने की हुकलाइन में रितेश भी कहते हैं, अगर आज डांस ज्यादा नहीं हुई, तो तुम्हारे पातर कमरिया पे केस होगा. फैंस इस वीडियो में रितेश और सना की रंगीन और एंटरटेनिंग अंदाज पर घायल हो रहे हैं.

गाने का वीडियो

गाने के पीछे की टीम

‘पातर कमरिया’ गाने के पीछे की पूरी टीम कमाल की है. रितेश पांडेय और शिल्पी राज ने इस गाने को बेहतरीन तरीके से गाया है, जबकि म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है और बोल यादव लालू ने लिखे हैं. वीडियो में रितेश पांडेय और सना सुलतान खान नजर आ रहे हैं. प्रोडक्शन कृष्ण अमृत फिल्म्स प्रा. लि. ने की है. गाने के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं और कैमरा डायरेक्टर राजन वर्मा हैं जबकि असिस्टेंट शिवा हैं. डीआई रोहित सिंह ने किया है. परी टीम ने मिलकर इस गाने को सुपर एंटरटेनिंग और ग्लैमरस बना दिया है.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज की आवाज में गाना ‘निकाल पनसऊआ वायरल, बेबो घोष की अदाओं ने लूटी महफिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >