भाभी ने ननद के सामने खोले पति के राज, गाना ‘पनवा खाला रे ननदी’ रिलीज

Panwa Khala Re Nanadi Song: भोजपुरी की क्वीन सिंगर शिल्पी राज का गाना ‘पनवा खाला रे ननदी’ वायरल हो रहा है. इस गाने के मजेदार वीडियो में भाभी और ननद के बीच की बातचीत और पति-पत्नी का अनोखा प्यार दर्शकों को खूब हंसा और गुदगुदा रहा है.

Panwa Khala Re Nanadi Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज का गाना ‘पनवा खाला रे ननदी’ यूट्यूब पर रिलीज होते ही छा गया है. एपिक भोजपुरी के बैनर तले बने इस गाने को शिल्पी राज ने अपनी मीठी और सुरीली आवाज में गाया है, जो प्यार, मस्ती और नटखटपन से पूरी तरह भरपूर है. इस मजेदार गाने के बोल अजय बच्चन ने लिखे हैं, जबकि इसका शानदार और झूमने पर मजबूर कर देने वाला संगीत एबी गुप्ता ने तैयार किया है. अभय सिन्हा और एपिक भोजपुरी म्यूजिक द्वारा निर्मित इस गाने के वीडियो को याशी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोडक्शन हाउस के तहत बहुत ही बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है.

वीडियो मे दिखी भाभी-ननद की मजेदार बातचीत

इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है, जिसमें उनका लुक और उनके देसी नखरे दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. वीडियो के सीन में एक्ट्रेस अपनी ऑन-स्क्रीन ननद से अपने दिल की बात कहती हुई नजर आती हैं. वह अपनी ननद से बहुत ही मजाकिया और नटखट अंदाज में शिकायत करती हैं कि उनके पति का पेट तो दाल-चावल खाने से भी नहीं भरता है. वह आगे कहती हैं पान का भी जिक्र करती हैं. भाभी और ननद के बीच का यह मजेदार और चुटीला संवाद दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है.

गाने का वीडियो

पति-पत्नी का दिखा प्यार भरा रोमांस

गाने के वीडियो में भाभी-ननद की बातचीत ही नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच का बेहद प्यारा और रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिलती है. दोनों के बीच के प्यार भरे सीन वीडियो को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं. पूरे गाने में एक्ट्रेस का लुक और उनका धमाकेदार डांस दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है. वीडियो की बेहतरीन मेकिंग और शिल्पी राज की दमदार आवाज के कारण यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर रील्स बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘दिल देवरे पर’ रिलीज, साड़ी और गजरे में सपना चौहान के लुक ने बनाया दीवाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >