रिलीज होते ही सुपरहिट हुआ प्रमोद प्रेमी का ‘पगले बना देलु’, एक दिन में 1 मिलियन व्यूज

Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना ‘पागले बना देलु’ ने रिलीज के 24 घंटे के भीतर 1 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं. प्रमोद प्रेमी यादव की आवाज और शानदार म्यूजिक ने फैंस को खूब आकर्षित किया, जिससे यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर रोमांस का रंग चढ़ गया है. सुपरहिट सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना “पगले बना देलु” रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. इस रोमांटिक ट्रैक में विक्की वाॅक्स और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है. मधुर संगीत, इमोशनल एक्सप्रेशन और देसी अंदाज से सजा यह गाना फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

https://www.youtube.com/watch?v=9hYyZu2KcxQ&list=RD9hYyZu2KcxQ&start_radio=1

गाने के पीछे की टीम

भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए नया रोमांटिक गाना “पगले बना देलु” एक शानदार तोहफा बनकर सामने आया है. इस गाने को मशहूर सिंगर प्रमोद प्रेमी ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका म्यूजिक विक्की वाॅक्स ने तैयार किया है. गाने के बोल रवि यादव ने लिखे हैं, जो दिल को छू लेने वाले हैं. वीडियो में विक्की वाॅक्स और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री देखने लायक है. इस शानदार वीडियो को Krishna Amrit Films Pvt Ltd ने तैयार किया है.

1 दिन में 1 मिलियन पार

भोजपुरी गाना “Pagle Bana Delu” ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है. महज 24 घंटे के भीतर इस गाने ने 1 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दिखाता है. Pramod Premi की आवाज और Priya Raghuvanshi की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस ने फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर गाना तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: टुनटुन यादव का भोजपुरी चइता सॉन्ग ‘ट्रैक्टर चलावतानी’ हुआ वायरल, फैंस बोले- 5 मिलियन पक्का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >