Pagal Banaibe Bhojpuri Song: खेसारी-काजल की केमिस्ट्री ने फिर बढ़ाया तापमान, ‘पागल बनइबे का’ ने यूट्यूब पर पार किया 480M का आंकड़ा

Pagal Banaibe Bhojpuri Song: खेसारी लाल और काजल राघवानी का सुपरहिट भोजपुरी गाना ‘पागल बनइबे का’ फिर से ट्रेंड कर रहा है. यूट्यूब पर 481M+ व्यूज और 1M लाइक्स हासिल कर चुका है. आइए इसकी खासियत बताते हैं.

Pagal Banaibe Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का पुराना सुपरहिट गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. काजल और खेसारी का यह रोमांटिक गाना फैंस के बीच इतना पॉपुलर है कि इसके व्यूज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं.

इस हिट गाने का नाम है ‘पागल बनइबे का’, जिसे दर्शकों ने सालों बाद भी दिल से अपनाया हुआ है. खबर लिखे जाने तक यह गाना यूट्यूब पर 481 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 1 मिलियन से अधिक लाइक्स हासिल कर चुका है. गाने की जबरदस्त लोकप्रियता के चलते यह आज भी बार-बार सुना और देखा जा रहा है. ऐसे में आइए अब इसकी खासियत पर एक नजर डालते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

‘पागल बनइबे का’ में दिखी खेसारी और काजल की जबरदस्त केमिस्ट्री

‘पागल बनइबे का’ फिल्म ‘दबंग शंकर’ का एक आइटम नंबर है. वीडियो में खेसारी और काजल की केमिस्ट्री, रोमांस और दमदार डांस परफॉर्मेंस ने इसे दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया था. काजल राघवानी का बोल्ड अंदाज और खेसारी की एनर्जी ने इस गाने को सुपरहिट बना दिया.

इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल धनंजय मिश्रा ने लिखे हैं और गाना साल 2018 में Zee Music Bhojpuri के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था.

शादी-पार्टियों में आज भी हिट

खेसारी और काजल की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में से एक मानी जाती है. उनका गाना ‘पागल बनाइबे’ (जिसे कई लोग ‘पागल बनइबे का’ भी कहते हैं) आज भी यूट्यूब, इंस्टाग्राम रील्स, शादी-पार्टियों और सोशल मीडिया वीडियोज में छाया रहता है. यही वजह है कि रिलीज के सालों बाद भी यह गाना लगातार ट्रेंड करता रहता है और फैंस इसे बार-बार रीक्रिएट करते हैं.

इस गाने की सफलता ने न केवल भोजपुरी म्यूजिक को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया बल्कि इस जोड़ी की लोकप्रियता को भी कई गुना बढ़ा दिया. ‘पागल बनाइबे’ खेसारी और काजल दोनों के करियर का एक ब्लॉकबस्टर म्यूजिकल हाइलाइट माना जाता है.

यह भी पढ़ें- Samar Singh-Shilpi Raj Bhojpuri Song: ‘रंगदरिया पगरिया’ में समर-शिल्पी की जोड़ी ने फिर चलाया जादू, काजल त्रिपाठी की अदाओं ने लगाया तड़का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >