नीलकमल सिंह का नया गाना ‘खुल जा सिम सिम’ रिलीज, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

NeelKamal Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का नया गाना ‘खुल जा सिम सिम’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया छा गया है. वीडियो में नीलकमल का स्टाइलिश अंदाज और एक्ट्रेस वैशाली मित्तल का ग्लैमरस लुक फैंस का दिल जीत रहा है.

NeelKamal Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री सिंगर नीलकमल सिंह एक बार फिर अपने नए गाने ‘खुल जा सिम सिम’ के साथ धमाल मचा रहे हैं. यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है. वहीं वीडियो में नीलकमल सिंह का एक अलग और मॉडर्न लुक देखने को मिल रहा है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने ने कुछ ही घंटो में 2 लाख 32 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है. उम्मीद है कि यह गाना जल्द ही भोजपुरी हिट गानों के लिस्ट में शामिल होगा.

एक्ट्रेस वैशाली संग स्टाइलिश लुक में नजर आएं सिंगर

गाने के वीडियो में नीलकमल सिंह काफी कूल और स्टाइलिश लग रहे हैं. वहीं, एक्ट्रेस वैशाली मित्तल अपने शॉर्ट ड्रेस और ग्लैमरस लुक से सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि दर्शकों की नजरें उनसे हट ही नहीं रही हैं. गाने का फिल्मांकन काफी मॉडर्न टच के साथ किया गया है.

आंख लड़ाने की बात करतें दिखें नीलकमल

गाने के बोल काफी मजेदार हैं. वीडियो में नीलकमल सिंह अपनी ऑन स्क्रीन पार्टनर वैशाली मित्तल से आंख लड़ाने की बात कह रहे हैं और धीरे-धीरे प्यार होने का इजहार कर रहे हैं. इतना ही नहीं, नीलकमल गाने में एक्ट्रेस के किलर फिगर की भी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं. दोनों कलाकारों ने अपने डांस और एक्सप्रेशन से गाने में मनोरंजन का तगड़ा तड़का लगाया है.

‘खुल जा सिम सिम’ गाने का वीडियो

गाने की टीम

इस गाने को Adr आनंद ने म्यूजिक दिया है और इसके बोल धिरज बबुआन ने लिखे हैं. गाने की पूरी वाइब बहुत मॉडर्न और फ्रेश है, जो आज के दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. नीलकमल सिंह की दमदार आवाज ने इस गाने को और भी यादगार बना दिया है.

फैंस के रिएक्शन

गाना रिलीज के साथ ही फैंस भर-भर के रिएक्शन कमेंटस सेक्शन में देना शुरु कर दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, ब्लास्ट 100 मिलियन पार नीलकमल सिंह का हिट सॉन्ग. दूसरे यूजर ने लिखा, सबसे बेस्ट सिंगर, लव यू नीलकमल सिंह.

यह भी पढ़ें: ‘हंसते रहs बलम’ गाना रिलीज, पति की हंसी पर प्यार लुटाती दिखीं जुली राजपूत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >