सिर्फ 35 लाख में बनी, कमाई 35 करोड़, 6 महीने हाउसफुल रही ये भोजपुरी ब्लॉकबस्टर, फिल्म ने रचा इतिहास

Sasura Bada Paisawala: आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. यह वह फिल्म है, जो कम बजट में बनकर भी जबरदस्त कमाई करने में सफल रही और आज तक कोई भी इसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका है. इसकी कमाई के आंकड़े जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

Sasura Bada Paisawala: बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के करोड़ों फैंस हैं, लेकिन भोजपुरी सिनेमा भी किसी से कम नहीं है. यहां भी ऐसे कई कलाकार हैं, जिनकी फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की है. आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री की एक ऐसी सुपरहिट फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है. यह फिल्म थी ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’, जिसमें मनोज तिवारी मुख्य भूमिका में थे. खास बात यह थी कि यह फिल्म बहुत कम बजट में बनी थी, लेकिन ताबड़तोड़ कमाई की थी.

‘ससुर बड़ा पैसावाला’ का धमाका

साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ की लंबाई 2 घंटे 44 मिनट थी. इसमें रानी चटर्जी ने डेब्यू किया था और उनकी जोड़ी मनोज तिवारी के साथ दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. इस फिल्म का निर्देशन अजय सिन्हा ने किया था, जबकि इसका निर्माण सुधाकर पांडे ने किया था. अगर आप भी यह फिल्म देखना चाहते हैं, तो इसे यूट्यूब पर देखा जा सकता है. भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में ‘ससुर बड़ा पैसावाला’ का नाम सबसे ऊपर आता है. महज़ 30-35 लाख रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 35 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी. फिल्म काफी लोकप्रिय हुई थी और इस वजह से यह मूवी लगातार 5-6 महीने तक थिएटर्स में लगी रही और इसके सभी शो हाउसफुल हुए थे.

‘ससुर बड़ा पैसावाला 2’ हुई फ्लॉप

‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने इसका सीक्वल ‘ससुरा बड़ा पैसावाला 2’ बनाने का फैसला किया. यह फिल्म 21 फरवरी 2020 को थिएटर्स में रिलीज हुई, लेकिन यह पहली फिल्म जैसा जादू नहीं चला पाई और उम्मीद के मुताबिक कमाई भी नहीं कर सकी. इस बार भी निर्देशन की कमान अजय सिन्हा के हाथों में थी, लेकिन मनोज तिवारी की जगह अथर्व सिंह ने लीड रोल निभाया, जबकि रानी चटर्जी की जगह नेहा प्रकाश नजर आईं. हालांकि, दर्शकों को पहली फिल्म जितना मजा इस बार नहीं आया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >