Bhojpuri Song: साड़ी लुक में माही श्रीवास्तव ने बिखेरा जलवा, Tona Lago Na गाने पर आए इतने व्यूज, अपने प्यार से नजर नहीं हटा पा रही Mahi

Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के गाने सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं. उनका एक गाना है ‘टोना लागो ना’, जिसपर 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. इस गाने में साड़ी पहने माही बेहद खूबसूरत लग रही है.

Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत है. उनकी अदाओं पर फैंस अपना दिल हार जाते हैं. कुछ दिन पहले ‘सड़िया करिया चाही हो’ उनका गाना रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया था. माही का ‘पियवा बवलिया लागे’ सॉन्ग 29 नवंबर को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था. ये गाना अभी इंटरनेट पर छाया हुआ है. उनके दोनों गानों पर यूजर्स भर-भरकर प्यार दे रहे हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने बताया कि उनके सॉन्ग ‘टोना लागो ना’ पर 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए है.

‘टोना लागो ना’ गाने पर आए इतने व्यूज

‘टोना लागो ना’ सॉन्ग में माही श्रीवास्तव और अक्षत रावत नजर आए हैं. इस गाने को सिंगर प्रियंका सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है और संगीत साजन मिश्रा ने दिया है. सॉन्ग को दुर्गेश भट्ट ने लिखा है और इसके डायरेक्टर अरशद खान है. इसके निर्माता रत्नाकर कुमार है. सॉन्ग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. ये सॉन्ग 13 अक्टूबर 2024 को रिलीज हुआ था. माही ने गाने का एक वीडियो शेयर कर लिखा कि सॉन्ग पर 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए हैं.

देखें ये रोमांटिक गाना

अपने प्यार से नजर नहीं हटा पा रही माही श्रीवास्तव

‘टोना लागो ना’ सॉन्ग एक रोमांटिक गाना है. वीडियो में माही श्रीवास्तव कभी पिंक तो कभी नीली साड़ी पहने दिख रही है. वीडियो की स्टोरी है कि माही को पहली बार किसी लड़के से प्यार हो गया है और वह इसे देखने के लिए हर जगह चली जाती है. वह अपने प्यार को बस देखते ही रहना चाहती है.

सॉन्ग पर कमेंट्स कर रहे यूजर्स

एक यूजर ने लिखा, वाह भोजपुरी में इतने मधुर गीत और इतनी सुंदर लाइनें लाजवाब. एक यूजर ने लिखा, बहुत सुन्दर गाना है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Song: इंटरनेट पर छाईं माही श्रीवास्तव, ब्लू घाघरा-चोली में दिखा ग्लैमरस लुक, रिलीज हुआ नया गाना ‘पियवा बवलिया लागे’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >