Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्री पर पवन सिंह के इन 3 गानों को सुन हो जाएंगे महादेव की भक्ति में लीन, मिले मिलियन में व्यूज, VIDEO

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि आने में कुछ ही दिन बचे हैं. चारों तरफ भगवान शिव के भजन गूंज रहे हैं. पवन सिंह ने भगवान भोले की भक्ति में कई शानदार और सुपरहिट भजन गाए हैं, जिन्हें आप सुन सकते हैं.

Maha Shivratri Bhojpuri Bhajan 2025: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह की आवाज का कोई जवाब नहीं हैं. पवन सिंह ने महाशिवरात्री के अवसर पर कई लोकप्रिय गीत गाए हैं. महाशिवरात्री का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता हैं. आज हम आपको भोजपुरी सुपरस्टार पवन के 3 धमाकेदार भजन बता रहे हैं, जिसे महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुनकर आप झूमने पर मजबूर हो जाएंगे. इन गानों पर मिलियन व्यूज आ चुके हैं.

‘महादेव का दीवाना’

‘महादेव का दीवाना’ एक लोकप्रिय भोजपुरी भक्ति गीत है, जिसे पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है. इसके बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और संगीत श्याम सुंदर ने दिया है. यह गीत भगवान शिव की भक्ति और महिमा का गुणगान करता है. इस गीत को अब तक 76 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

‘गउरा हो हस द ना’

‘गउरा हो हस द ना’ इस गाने को पवन सिंह ने गाया है. इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और संगीत छोटे बाबा ने दिया है. इस गाने मे पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह है. इस गाने को सुनकर आप भी भोले के मस्ती में झूम उठेंगे. इस गीत को अब तक 50 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं.

‘ऊं नमः शिवाय’

‘ऊं नमः शिवाय’ पवन सिंह और अलका झा ने गाया है. यह गाना ऊं नमः शिवाय सुपरहिट गानों में से एक हैं. इस गाने के लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं और प्रियांशु सिंह इसके म्यूजिक डायरेक्टर है. इस गाने को 10 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Bajrangi: ‘जब-जब सीता के दामन पर किसी दुराचारी…’, फिल्म ‘बजरंगी’ में दिखा पवन सिंह का गुस्सैल अंदाज

यह भी पढ़ें– Pawan Singh Net Worth: करोड़ों के मालिक हैं पवन सिंह, शानदार कार कलेक्शन के साथ मुंबई-लखनऊ में है आलीशान बंगला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >