Laughter Chefs 3: लाफ्टर शो में पवन सिंह का धुआंधार अंदाज, इस कंटेस्टेंट के लिए कहा- ऐसा चोखा बनाऊंगा कि 3 दिन बाथरूम से बाहर नहीं निकलेंगे

Laughter Chefs 3: कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 3 में भोजपुरी स्टार पवन सिंह आने वाले हैं. शो का प्रोमो आया है, जिसमें पावर स्टार प्याज काटते दिख रहे हैं. प्रोमो में वह कृष्णा अभिषेक से ऐसा कुछ कहते दिख रहे हैं कि जिसे सुनकर आपको हंसी आ जाएगी.

Laughter Chefs 3: पॉपुलर कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 3 फिर से कलर्स चैनल पर वापस आ गया है. इस सीजन शो और भी ज्यादा मजेदार हो गया है. इस सीजन देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी, ईशा सिंह, विवियन डीसेना, ईशा मालवीय, ईशा सिंह, करण कुंद्रा, कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, जन्नत ज़ुबैर, तेजस्वी प्रकाश हैं. अब शो को और ज्यादा एंटरटेनिंग बनाने के लिए भोजपुरी स्टार और टीआरपी किंग पवन सिंह आने वाले हैं. उनका प्रोमो सामने आ गया है.

पवन सिंह लगाएंगे लाफ्टर सीजन 3 में हंसी का तड़का

कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर लाफ्टर सीजन 3 का प्रोमो शेयर किया है. इसके कैप्शन में लिखा हुआ है, लाफ्टर शेफ्स के किचन में होगी दिग्गज पवन सिंह की ग्रैंड एंट्री. प्रोमो में दिखाया गया कि पवन से कृष्णा कहते हैं कि पवन जी मैं सबकुछ कर सकता हूं, सिर्फ एक चीज नहीं आती प्याज काटना. इसपर पावर स्टार कहते हैं, मैं काट दूंगा. इसके बाद वह कृष्णा के कुकिंग स्टेशन पर चले जाते हैं. कश्मीरा उनसे कहती है कि ये झूठ बोलकर सबसे काम करवाता है. इसपर पवन कहते हैं अरे यार अपना काम छोड़ कर हमको दे दिया भाई. अली गोनी कहते हैं, ये गेस्ट है हमारे और ये प्याज काट रहे हैं. इसके बाद पवन कहते हैं कि ऐसा चोखा खिला दूंगा कि तीन दिन बाथरूम से निकलेंगे नहीं.

यूजर्स कर रहे एपिसोड का इंतजार

पवन सिंह का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे एक्टर ने भी फैंस के लिए अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पोस्ट के कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने कमेंट में लिखा, टीआरपी किंग. एक यूजर ने लिखा, इस एपिसोड को जरूर देखने वाला हूं. एक यूजर ने लिखा, पवन भैया इस शो में छा जाएंगे. एक यूजर ने लिखा, भैया जहां जाते हैं, वहां कमाल करते हैं.

यह भी पढ़ें- Pawan Singh Superhit Song: पवन सिंह के इस धमाकेदार गाने ने किया सबको दीवाना, नाचा पूरा देश, यूट्यूब पर 700 मिलियन से ज्यादा व्यूज ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >