Ladaki Patavle Bara New Bhojpuri Song: भोजपुरी लवर फैन के लिए एक नया और मजेदार गाना ‘लड़की पटवले बाड़ा’ सारेगामा भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है. इस गाने को सिंगर शिल्पी राज और अवधेश प्रेमी यादव ने मिलकर गाया है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस को इसका म्यूजिक और अंदाज बेहद पसंद आ रहा है. अब तक इस म्यूजिक वीडियो ने दस हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.
वीडियो में दिखा काजल कश्यप का खूबसूरत अंदाज
इस गाने के वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल कश्यप नजर आ रही हैं. वीडियो में उनका लुक दर्शकों को बेहद आकर्षित कर रहा है. वह कभी पीले रंग की बेहद प्यारी ड्रेस में नजर आ रही हैं, तो कभी हरे रंग की साड़ी में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं. पूरे वीडियो में काजल कश्यप की सादगी और उनके डांस स्टेप्स देखने लायक हैं.
जानिए क्या है गाने की मजेदार कहानी
गाने के सीन में पति-पत्नी के बीच होने वाली प्यारी और मजेदार नोक-झोंक देखेने को मिलती है. वीडियो में सिंगर अवधेश प्रेमी यादव ऑन-स्क्रीन पति के रोल में हैं, जो अपनी पत्नी काजल से कहते हैं कि वह उनसे शादी करके फंस गए हैं. इस बात पर उनकी पत्नी भी तुरंत जवाब देती हैं और कहती हैं कि ‘लड़की तुम गांव की पटाए हो’. इसके बाद पति सफाई देते हुए कहता है कि तुम्हारे मन में यह सब किसने भरा है, मैं तुम्हारे अलावा किसी और लड़की को नहीं देखता हूं. इस पर पत्नी दोबारा टोकते हुए कहती है कि मैंने तुम्हें छुपकर किसी और से बात करते हुए देखा है. पूरे गाने में पति अपनी रूठी हुई पत्नी को मनाने की कोशिश करता रहता है और पत्नी अपने बेहतरीन नखरे दिखाती नजर आती है.
गाने का वीडियो देखें
फैंस के रिएक्शन
गाने की पूरी टीम
इस मनोरंजक और एनर्जेटिक गाने ‘लड़की पटवले बाड़ा’ को अवधेश प्रेमी यादव और शिल्पी राज ने अपनी दमदार आवाज दी है. इस गाने के मजेदार बोल खुद अवधेश प्रेमी यादव ने लिखे हैं. वहीं, इसका धमाकेदार और पैर थिरकाने वाला संगीत विकेश भोजपुरिया ने तैयार किया है. यह गाना भोजपुरी दर्शकों के लिए फुल एंटरटेनमेंट का पैकेज है.
यह भी पढ़ें: नया गाना ‘जान लेबा का’ ने मचाई धूम, वीडियो में पति की तारीफ करती दिखीं प्रिया सिन्हा
