शिवानी सिंह की कातिलाना अदाओं ने लूटी महफिल, खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही वायरल

Khushi Kakkkar New Bhojpuri Song: शादियों का सीजन शुरु हो गया है. इस बीच खुशी कक्कड़ अपना नया गाना ‘जानू एही लगन में’ लेकर आईं हैं. इस वीडियो में शिवानी सिंह के कातिलाना ठुमकों ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

Khushi Kakkkar New Bhojpuri Song: अगर आप शादियों में डांस करने के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक जबरदस्त नया गाना आ गया है. भोजपुरी की मशहूर सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘जानू एही लगन में रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है. इस गाने के वीडियो में शिवानी सिंह के दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है. अब तक इस म्यूजिक वीडियो ने 9,499 से व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकडा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.

शिवानी सिंह की अदाओं का चला जादू

इस म्यूजिक वीडियो की जान शिवानी सिंह हैं. अपनी कातिलाना मुस्कान और बेहतरीन डांस स्टेप्स से उन्होंने इस गाने को सुपरहिट बना दिया है. कानू मुखर्जी की कोरियोग्राफी ने शिवानी के डांस को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. पूरे वीडियो में शिवानी का कॉन्फिडेंस और उनका लुक देखने लायक है. वह गाने के जरिए अपने ऑन स्क्रीन पार्टनर से जल्द से जल्द दुल्हन बनाने की फरमाइश करती नजर आ रही हैं. शिवानी का कहना है कि अब उनसे और इंतजार नहीं हो रहा है और शादी के लिए उनका पूरा परिवार भी पूरी तरह तैयार है. वीडियो में उनकी यह बेताबी और प्यारी सी जिद दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है.

गाने का वीडियो देखें

लगन और प्यार का जबरदस्त तड़का

गाने के बोल ‘जानू एही लगन में’ बहुत ही कैची हैं. शुभदयाल सोहरा ने इस गाने को आज के युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर लिखा है. गाने में प्यार और शादी की जल्दबाजी का जो तड़का लगाया गया है, वह इसे बाकी गानों से अलग बनाता है. विकास यादव का म्यूजिक कानों में पड़ते ही पैर थिरकने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: रितेश पांडे का गाना ‘मजाक करे गाल से रिलीज, सपना चौहान की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >